सम्पन्न हुआ वीरांगना झलकारी बाई सम्मान समारोह

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री मिल्कीपुर क्षेत्र से प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने अपने क्षेत्र में पांच नंबर इनायत नगर पर आयोजित वीरांगना झलकारी बाई सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया lइस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि जब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार रहती है तो सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया जाता है श्री प्रसाद ने कहा हमारी सरकार में गरीब महिलाओं को पेंशन ₹18000 वार्षिक 300 यूनिट बिजली फ्री किसानों को मुक्त सिंचाई बच्चों को लैपटॉप कन्यादान विद्याधन जैसी तमाम योजनाओं को लागू करके प्रदेश के आवाम को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे श्री प्रसाद ने कहा की भाजपा सरकार में आम जनता पूरी तरीके से त्रस्त हो चुकी है अयोध्या जनपद की जनता 27 तारीख को पांचों सीट से सपा प्रत्याशी को जीता कर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे तभी उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन पाएगा सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया की वीरांगना झलकारी बाई सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने विभिन्न दलों के सैकड़ों नेताओं को सपा में शामिल कराया सभी का माला पहनाकर स्वागत किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला भारती और संचालन नागेश्वर कोरी ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव बख्तियार खान चौधरी बलराम यादव ओ पी पासवान रामजी पाल डॉ माखनलाल सुनीता कोरी सुनील कोरी आजाद सिंह सुभाष यादव मदन यादव मंजू सरोज आदि इस अवसर पर विभिन्न नेताओं ने सपा की सदस्य जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत भोला भारती व नीलम कोरी
बसपा से  शामिल होने वाले हरिराम कोरी जिला सचिव/ प्रभारी मिल्कीपुर हनुमान कुमार कोरी पूर्व कोषाध्यक्ष शिवप्रताप कोरी सेक्टर अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप भारती सेक्टर अध्यक्ष रमेश कुमार कोरी सेक्टर अध्यक्ष जा मतनकी प्रसाद चौरसिया बूथ अध्यक्ष रामबहोर कोरी बूथ अध्यक्ष अंगजू प्रसाद बूथ अध्यक्ष अरुण कुमार कोरी बूथ सचिव सुरेंद्र कुमार गौतम बूथ अध्यक्ष अजय कुमार रावत बूथ अध्यक्ष विजय कुमार बूथ अध्यक्ष आदि शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *