फैजाबाद बार एसोसिएशन का होगा छः जनवरी को चुनाव,12 पदों पर होगा कड़ा मुकाबला
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव को लेकर कचेहरी परिसर के अलावां अन्य तहसील बार एसोसिएशन व कमिश्नरी के अधिवक्ताओं के बींच गहमागहमी काफी बढ़ गयी है। इस ठण्डक और गलन के चलते प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष व अन्य सभी प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार को लेकर पसीना आ जा रहा है। सोमवार को चुनाव प्रचार का अन्तिम दिन है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बींच मतदान होगा। प्रत्याशियों ने रविवार को अवकाश होने के बावजूद मतदाताओं के घरों तक जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं और चुनाव मे विजय होने के लिए आर्शीवाद ले रहे हैं। हालांकि आगामी 6 जनवरी को होने वाले चुनाव में 45 प्रत्याशी 12 पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी कालिका प्रसाद मिश्र, सूर्यभान वर्मा, वाईवी मिश्र, बब्बन चौबे व जुगुलकिशोर मिश्रा के बींच कांटे की टक्कर देखा जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर रणधीर यादव, अंजनी कुमार त्रिपाठी उर्फ प्रभू, धनुषजी, राजेश उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह मुन्ना व राजेश पाण्डेय के बींच कड़ा संघर्ष दिखाई दे रहा है। प्रतिष्ठापूर्ण महामंत्री के पद पर सभी प्रत्याशियों ने चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इनमें प्रदीप कुमार चौबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, राजेश यादव, श्रीप्रकाश दूबे, विनोद कुमार सिंह व अजय वर्मा अपने समर्थको के साथ मतदाताओं के घरों तक जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं। वहीं संयुक्त मत्री प्रथम के पद पर मनोज कुमार सिंह व संतोष कुमार मिश्र के बींच आमने-सामने मुकाबला है। संयुक्त मंत्री द्वितीय के पद पर अखण्ड प्रताप यादव, पियूषमय त्रिपाठी व अजय श्रीवास्तव के बींच त्रिकोणात्मक संघर्ष देखा जा रहा है। कोषाध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अशोक कुमार दूबे, महेन्द्र कुमार तिवारी व जय प्रकाश पाल के बींच कड़ा संघर्ष चल रहा है। कार्यकारिणी ए के पद पर पांच प्रत्याशियों रामचन्द्र यादव, पंकज कुमार द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद सिंह, हरीराम शुक्ला व रामजी गुप्ता के बींच कड़ा मुकाबला है। कार्यकारिणी बी के लिए बद्री प्रसाद यादव, अभय प्रताप सिंह, विजय नारायण तिवारी व कौशल कुमार के बींच चुनावी जंग तेज है। वहीं कार्यकारिणी सी के लिए रूद्र प्रकाश मिश्र, सलीम नैयर, अमित कुमार तिवारी, अमित कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, गोपाल त्रिपाठी , प्रमोद कुमार तिवारी व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के बींच कड़ा संघर्ष है। सी पद के प्रत्याशी रूद्र प्रकाश मिश्र के समर्थक रणधीर पाण्डेय व राकेश मिश्र ने बताया कि इनके पक्ष में मतदाताओं कीं ज्यादा ही हवा देखा जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि आगामी 6 जनवरी को होने जा रहे बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगा दी गयी है जिनकी बैठक सोमवार को बुलाई गयी है। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए कमर कस लिया गया है। मोबाइल भी मतदान स्थल तक ले जाने पर रोंक लगा दिया गया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोंक है इसके लिए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगायी गयी है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वह मतदान करने के दौरान अपने परिचय पत्र व बार काउंसिल की ओर से जारी सीओपी कार्ड भी लाना होगा।

