बड़े मंगलवार को रजत कॉलेज मटियारी में होगा विशाल भंडारा
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। रजत ग्रुप आफ कॉलेज लखनऊ की तरफ से रजत कॉलेज मटियारी चिनहट में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक पुष्पलता सिंह ने बताया कि इस अवसर पर छात्र-छात्राएं अभिभावक एवं क्षेत्रीय जनता के अलावा राजधानी के सैकड़ो नागरिक प्रसाद ग्रहण करेंगे। प्रसाद वितरण की व्यवस्था में रजत ग्रुप आफ कॉलेजेस के शिक्षक रहेंगे।

