बाढ़ के पानी से संक्रामक रोगों का दंश झेल रहे ग्रामीणों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में तमसा नदी के बढ़ते जलस्तर से स्थिति भयावह हो जाने के बाद 1 दर्जन से अधिक परिवार बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहे थे। अब इन बाढ़ पीड़ित परिवार सहित गांव के ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का कहर शुरू हो गया है। हालांकि इन बाढ़ पीड़ितों के प्रति तहसील प्रशासन पूरी तरह से संवेदनहीन बन गया है।देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र  द्वारा बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लगातार प्रमुखता से उजागर किया। इसके बावजूद भी जिला एवं तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ के पानी से निजात दिलाए जाने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की जा सकी। यही नहीं राजनीतिक महारथियों ने भी बाढ़ पीड़ित गांव तक पहुंचने की जहमत नहीं मोल ली। हिंदुस्तान की खबर का संज्ञान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ले लिया और फजीहतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम बुधवार को बाढ़ पीड़ित गांव अमावा सूफी एवं रामनगर गांव में पहुंची। बताते चलें कि 10 दिन पूर्व हुई अतिवृष्टि की वजह से अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र के एक दर्जन गांव के किनारे से गुजरने वाली तमसा नदी के किनारे बसे अमावा सूफी गांव मे भीषण बरसात के चलते बाढ़ के हालात हो गए थे। आवागमन के सभी रास्तों पर भारी जलभराव हो गया था। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र के ही चंदौरा, रामनगर टड़वा, चिरकी पल्लेपार, ओरवा, खडसेपुर, बकौली, मनसा का पुरवा, रामनगर, अमावा सूफी, डीली सरैया, कंदई कला गांवों में तमसा नदी के पानी ने भीषण तबाही मचा रखी है। नदी के तटवर्ती गांव में सबसे निचले इलाके में स्थित अमावा सूफी गांव टापू बन कर रह गया है। अमावा सूफी गांव को जोड़ने वाली अमावासूफी सधारपुर मार्ग पर बना पुल आज भी पानी में डूबा हुआ है। हालांकि पानी का बहाव अब काफी कम हो चुका है। जबकि राम नगर चौराहे से अमावा सूफी को जोड़ने वाले मार्ग पर भी पानी भरा हुआ है। दर्जनों की संख्या में घर में पानी घुस गया है। मछुआरों की करतूतों के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों का जीवन नरक से भी बदतर हो गया है। बाढ़ के पानी के चलते ग्रामीण बिल्कुल नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।हमारे समाचार पत्र ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के दर्द को लगातार प्रकाशित एवं प्रसारित किया। इसके बावजूद भी तहसील प्रशासन बिल्कुल गूंगा और बहरा बना हुआ है। भयानक तबाही के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग नींद से जाग गया और स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम बाढ़ पीड़ित गांव पहुंची। संक्रामक रोगों से ग्रस्त अमावा सूफी में दर्जनों की संख्या में बीमार ग्रामीणों में दवा का वितरण किया।डॉक्टरो की टीम में संग्राम, , फार्मासिस्ट अनुज कुमार, विजय कुमार स्टाफ नर्स अंतिमा सिंह, चालक सुखदेव यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ  दवा वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *