अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) इस समय पवित्र सलिला सरयू नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण किला में अयोध्या की रामलीला के मंच बहुत ही जोर शोर से चल रहा हैं।जिसे करोडो़ भक्तजन अपने घरो पर बैठकर टीवी पर दूरदर्शन व डोडी भारती व अन्य चैनल के माध्यम से देख रहे है।अयोध्या की रामलीला में प्रसिद्ध फिल्म कलाकार शहबाज खान जो रावण की भूमिका कर रहे हैं और राजेश पुरी नारद जी की भूमिका कर रहे हैं।इसके अलावा मनोज तिवारी,भाग्य श्री,रवि किशन, शक्ति कपूर, असरानी,विन्दू दारा सिंह,रजा मुराद,मालिनी अवस्थी,स्वीटी,अनीता,दीपाली वर्मा,नेहा तिवारी,लवकेश सहित कई प्रसिद्ध कलाकार अपने कला का प्रदर्शन कर इस अयोध्या की रामलीला को विश्व स्तर पर पहुँचाने का काम कर रहे है।वही
पहले दिन राजेश पुरी,शाहबाज खान, अनीता,स्वीटी,दीपाली वर्मा,नेहा तिवारी सहित अन्य कलाकारो ने मंच पर अपने अभिनय से भगवान श्री राम के भक्तों को भगवान श्री राम की भक्ति में लीन कर दिया।इस मौके पर सुभाष मलिक बॉबी व अन्य कलाकारो ने बताया कि आज अयोध्या की रामलीला का पहला दिन है और भगवान श्री राम के भक्तों से मेरी हाथ जोड़कर विनती है जैसे भगवान श्री राम के भक्तों ने पिछले वर्ष 16 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने अपने घरो पर बैठकर टीवी पर अयोध्या की रामलीला देखा था।इस बार हम लोगों का उद्देश्य है कि भगवान श्री राम के भक्त 50 करोड़ से भी ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखें।यहां रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृति मंत्रालय संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी जी के सहयोग से की जा रही है और अयोध्या की रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है।

अयोध्या की रामलीला में मुख्य किरदार सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे और जाने-माने सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता सब्री की भूमिका में नजर आएंगी।शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे वही भाग्य श्री माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे।शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे।कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे।जबकि जाने माने सुपरस्टार राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे।राकेश बेदी बालि के किरदार में नजर आएंगे । राजेश पुरी नारद की भूमिका में नजर आएंगे।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।अयोध्या की रामलीला रोज शाम 7 बजे से लेकर 10 बजे तक दूरदर्शन एवं डीडी भारती पर लाइव दिखाई जायेगी और पुनः प्रसारण सुबह 9:00 से 12:00 डीडी भारती पर और दोपहर 3 से 6 बजे डीडी नेशनल पर दिखाई जाएगी।मालूम हो कि लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे अयोध्या की रामलीला दिखाई हो रही है।

