*बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है- अनुनय झा*
*जाति, धर्म, आदि भेदभाव को भूलकर सभी के साथ समान व्यवहार करें- जिलाधिकारी*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को डा0 भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती पर बधाई दी तथा कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है तथा उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते है, जहां हर नागरिक को शिक्षा, समाज अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हो, हम उनके आदर्शो को अपनाकर सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लें तथा जाति, धर्म, आदि भेदभाव को भूलकर सभी के साथ समान व्यवहार करें और शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 एवं न्यायिक ने भी डा0 अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

