*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चिहिंत क्रिटिकल कॉरिडोरों व अन्य मार्गो पर क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशनों पर दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सुरक्षित उपाय सुनिश्चित करायें तथा जिन स्थानों पर फ्लाई ओवर बनाये जा रहे है उनकी सर्विस लेनों पर पॉट होल्स भरकर बिटुमिनस कार्य तत्काल कराये और सर्विस लेनों को निरन्तर पैचरहित रखा जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देश दिये कि नगर एवं अन्य मार्गो पर चलने वाले ई-रिक्शों व बसों पर वाहन संख्या, मार्ग आदि विवरण सहित क्यू0आर0 कोड चस्पा करायें तथा ओवर लोड एवं ओवर हाईट चलने वाले वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही करें इसके साथ ही समस्त स्कूल बसों की फिटनेस की जांच करें बिना पंजीकृत वाहनो का पंजीकरण निरस्त करें। उन्होने ईओ नगर पालिका परिषद हरदोई को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थानों पर वेंडिग जोन निर्माण शीघ्र कराना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राईवेट बसों का संचालन नगर के बाहर निर्धारित स्थानों से ही किया जाये तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, एआरटीओ, ईओ, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *