बाबू चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

बाबू चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

गड़वार(बलिया): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में कस्बा स्थित बाबू चंद्रचूड़ सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।हाईस्कूल की परीक्षा में अरुण प्रसाद को 92% अंक मिला है। शंकर गोंड को 91% अंक,अंजली चौहान व सोनी वर्मा को 90प्रतिशत,अनामिका गुप्ता को 89 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।वहीं इंटर में सोनाली वर्मा 85प्रतिशत,सचिन भारद्वाज को 84प्रतिशत,निधि शर्मा को 82प्रतिशत अंक मिला है।शुक्रवार को विद्यालय में परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में सम्मिलित सभी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रबन्धक राधा सिंह व प्रधानाचार्य मधुसूदन यादव ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौक़े पर सूर्यप्रताप सिंह व विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *