बीआरसी खजनी के प्रांगड़ से मतदाता जागरूकता रैली प्राथमिक बच्चों के साथ निकला

गोरखपुर खज़नी ब्यूरो रवि कुमार
खजनी में आगामी 3 मार्च को छठवें चरण का होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बच्चों ने मतदान जागरूकता रैली निकाला गया । जहां प्रशासन द्वारा चुनाव से संबंधित लगभग सारी तैयारियां पूरी की कर चुका है। क्षेत्र में सभी पार्टियों के कार्यकर्ता व समर्थक अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में प्रशासन द्वारा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है।

निर्वाचन विभाग के दिशानिर्देशों पर क्षेत्र में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की रैली व जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में बुधवार को बीआरसी खजनी के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल के बच्चों व अध्यापकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में छोटे-छोटे बच्चों ने अपने हाथों में स्लोगन लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया तथा “छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान” का नारा लगाया। रैली में विद्यालय के अध्यापिका सुषमा त्रिपाठी द्वारा बच्चों को जागरुक करते हुए कहा गया कि वे अपने-अपने घरों में अपने माता-पिता व 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। इस अवसर खजनी प्राथमिक विद्यालय स प्रधानाध्यपक राजेश कुमार पांडेय ,मुरारी, ओमप्रकाश रावत ,सुरेंद्र सिंह, पांडेय,सहित पर विद्यालय के स्टाफ सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *