
बीएसएन ग्लोबल स्कूल शाहपुर में गुरुवार को वार्षिक प्रगति पत्र व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं पुरस्कृत किया गया।कक्षा नर्सरी से आठ तक में प्रथम स्थान आने वालें विद्यार्थियों में क्रमशः साधना, आज़ाद गुप्ता, आदित्य मौर्य, श्वेता वर्मा, आख्या मौर्य, अदिति, कौनेन अहमद, जोहरा, ईशान साहनी ने प्रथम पुरस्कार पुरस्कार प्राप्त किया। प्रगति पत्र व पुरस्कार पा कर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतलाल जायसवाल क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी व्यापार मंडल ने कहा कि लगन व कड़ी मेहनत से ही बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है । उन्होंने विद्यालय के शिक्षण माहौल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष व पत्रकार अरुण गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से अपने भविष्य का निर्माण करना चाहिए ताकि वे सशक्त राष्ट्र व समाज के निर्माण में अपना योगदान दें सकें।विद्यालय के निदेशक जे.के.जायसवाल ने छात्र छात्राओं को बधाई दी और सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय कि वार्षिक प्रगति रिपोर्ट को बताते हुए अपने कक्षा में प्रथम रैंक आने वाले विद्यार्थियों की आधी फीस माफ की तथा विद्यालय में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थी की एक वर्ष की पूरी फीस माफ कर दी। उन्होंने कहा कि धैर्य, मेहनत एवं कड़ी लगन के साथ परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है । इस अवसर पर मोनू गुप्ता, दीपेंद्र पांडेय, राजु वर्मा, गोरखनाथ चौहान, दीपक सिंह, वर्षा श्रीवास्तव, चंद्रमति यादव, कुसुम,सुमन आदि सहित अविभावक, शिक्षक – शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे ।

