बीएसए लाल चंद्र ने किया वृक्षारोपण
वृक्षारोपण कार्यक्रम तहत रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग मे 14000 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ।इस मौके पर बीएस लालचन्द्र ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।इस मौके पर उन्होंने बताया कि सभी विकाखण्ड के संसाधन केन्द्रो एवं विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारियों,अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा लगाने और पौधों की देखरेख करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में बीएसए लालचंद्र के अलावा कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे

