बीकापुर तहसील में 15 दिन से नकल खतौनी ना मिलने से आमजन परेशान
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।बीकापुर तहसील में खतौनी की नकल समय पर जारी न होने से किसानों,अधिवक्ताओं और अन्य आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने तहसील कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार और शीघ्र समाधान की मांग की है। जबकि इस समय किसान फार्मा रजिस्ट्री सहकारी समितियां में खाद के लिए तथा गन्ना समितियां में सदस्य बनने के लिए भी खतौनी की किसानों को जरूरत पड़ रही है लेकिन इस समय तहसील के अधिकारी मौन है और शासन की मानसा पर पानी फेर रहे है उत्तर प्रदेश में खतौनी की नकल की सुविधा राजस्व विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।

