बेख़ौफ़ चोर दुर्गा पूजा पंडाल की दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

बेख़ौफ़ चोर दुर्गा पूजा पंडाल की दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

मीरजापुर। जिले में चोर बेख़ौफ़ हैं, उन्हें भीड़ भाड़ वाले ख़ासकर दुर्गा पूजा पंडाल जैसे धार्मिक स्थल पर भी किसी का खौफ नहीं है।

यदि ऐसा ना होता तो भला दुर्गा पूजा पंडाल के दानपेटी पर हाथ ना फेरते..! दरअसल, यह पूरा मामला आदर्श नगर पंचायत कछवां स्थित जय मां दुर्गा पंडाल से जुड़ा हुआ है जहां बीती रात चोरों द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पंडाल के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार उमर ने बताया कि लगभग रात 1 बजे जब पंडाल के कार्यकर्ता अपने घर चले गए थे, दान पेटी वहीं रखी हुई थी। तभी अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी का ताला काटकर लगभग हजारों रुपया माता रानी का चढ़ावा चुरा ले गए। ऐसी घटना घटित होने से कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पंडाल के लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था न होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना सुबह तब मिली जब कार्यकर्ताओं ने दान पेटी का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही कछवां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंडाल समिति ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *