वरिष्ठ कोषाधिकारी उमा शंकर ने कोषागार जौनपुर से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरो/पारिवारिक पेंशनरों को अवगत कराया है कि जिनके जीवन प्रमाण पत्र की अवधि माह नवम्बर एवं दिसम्बर में समाप्त हो रही है, वे समस्त पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर अपने-अपने जीवित प्रमाण पत्र को ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा का उपयोग करते हुये www.jeevanpramaan.gov.in साइट पर निम्न प्रक्रिया के अनुसार अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र भेज सकते है एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसी साइट का उपयोग करते हुये सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है।
WWW. JEEVAN PRAMAAN. GOV.IN
AADHAAR NO
MOBILE NO – OTP
PENSIONER’S NAM,E
TYPE OF PENSION – SERVICE / FAMILY
SANCTIONING AUTHORITY – STATE GOVERNMENT – UTTAR PRADESH
DISBURSING AGENCY – UTTAR PRADESH TREASURY – SUB-TREASURIES
TREASURY / AGENCY – JAUNPUR
PPO NO
BANK ACCOUNT NO
IFSC CODE
FACE RECOGNITION / BIOMETRIC IMPRESSION
उपरोक्त सुविधा के लाभ के लिये अपने घर के नजदीकी पोस्ट ऑफिस/जन सुविधा केन्द्र अथवा साइबर कैफे या अपने डिवाइस/मोबाइल एप से भी भेजा जा सकता है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रेषित कर दिये जाने के पश्चात किसी भी पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर को कोषागार में
आने की आवश्यकता नही है।

