भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोगः योगदान पर चर्चा

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोगः योगदान पर चर्चा
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मण्डल सचिव स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की पुण्य स्मृति में उनके गांव साऊंघाट विकास खण्ड के  खझौला गांव में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों, किसान नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत किसान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ज्ञात हो कि स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी का निधन 12 अगस्त 2026 को निधन हो गया  था। भाकियू जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने गौरी शंकर चौधरी चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों तथा किसानों के हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि किसान संगठन और समाज के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।श्रद्धांजलि सभा में पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप चौधरी, प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल, राम सिंह पटेल एवं सुभाष चंद्र किसान,  मार्तेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. आर.पी. चौधरी, शोभा राम ठाकुर, महेन्द्र चौधरी, परमात्मा प्रसाद चौधरी तथा राजेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंण्डल अध्यक्ष जयराम चौधरी, मंडल महासचिव ब्रह्मदीन चौधरी, नायाब चौधरी, पंचराम तथा रामसागर चौधरी , बस्ती जिलाध्यक्ष  विनोद कुमार चौधरी,  जिला अध्यक्ष, सिद्धार्थनगर उपेंद्र कुमार यादव,  जिला अध्यक्ष, संत कबीर नगर प्रेम नाथ उर्फ गुड्डू प्रधान , ब्रह्मदेव चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, सत्य प्रकाश दुबे, रामकृष्ण चौधरी, राम प्रताप चौधरी, मुन्नू चौधरी एवं शंकर यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा नासिर अली, आजाद समाज पार्टी के मुख्य जिला प्रभारी बस्ती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र तिवारी, रामधनी मास्टर, दिलीप चौधरी, मस्तराम चौधरी, मुन्नालाल चौधरी, महावीर चौधरी, अजय पाण्डेय,  गंगाराम चौधरी, मौल चंद्र चौधरी, उदय राज चौधरी, तिलकराम चौधरी, बाबूराम चौधरी, रामचंद्र, विनोद, राजकुमार, अवनीश, अमरजीत, रामराज यादव, अंकुर, अवधेश, परशुराम, अमरनाथ, शंभूनाथ, त्रिलोकी नाथ, बद्रीनाथ सहित बड़ी संख्या में किसान भाई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने  कहा कि स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की स्मृतियां और किसानों के लिए उनके संघर्ष सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *