भाकियू प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किया एसडीएम से मुलाकात
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।नवागत उप जिलाधिकारी सोहावल गजेंद्र सिंह को किसान नेता फरीद अहमद प्रगतिशील किसान राजेंद्र कुमार वर्मा, कल्लू खान आदि ने औपचारिक मुलाकात कर बुके देकर फूल माला से सम्मानित किया।इस मौके पर किसान नेता फरीद अहमद ने बताया कि तहसील सुहावल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में लेखपाल राजस्व निरीक्षक की लापरवाही से खतौनी में अंश निर्धारण ना होने की वजह से किसानो की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है क्षेत्र का किसान अपने खेतों में बेरन की रोपाई भी लगभग करवा चुका है खाद न मिलने के कारण किसान की फसल बर्बाद हो रही है शासन द्वारा आदेशित भी किया गया था कि राजस्व विभाग गांव-गांव में कैंप लगाकर किसान की खतौनी में अंश निर्धारण कर निशुल्क फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए लेकिन राजस्व निरीक्षक लोग गांव गांव में कैंप न लगाने के कारण किसान सुविधा से वंचित रह गया है जिसकी शिकायत किसान दिवस में जिला अधिकारी महोदय से भी की जा चुकी है लेकिन तहसील क्षेत्र के लेखपाल राजस्व निरीक्षक की लापरवाही से किस की फसल बर्बाद हो रही है और सरकार की सुविधा का लाभ किसान को नहीं मिल पा रहा है उप जिलाधिकारी सोहावल गजेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बैठक कराकर किसानो का निस्तारण कराया जाएगा।

