भाजपा का फोकस बूथ समिति सत्यापन पर, 8 मई तक पूरा करने का लक्ष्य

भाजपा का फोकस बूथ समिति सत्यापन पर, 8 मई तक पूरा करने का लक्ष्य

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत करियप्पा, देवकाली, की बैठकें सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में आयोजित की गईं।अयोध्या मंडल की बैठक अशरफी भवन चौराहे के निकट एक सभागार व पूरा मंडल की बैठक ब्लाक सभागार में हुई। बैठकों में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
अयोध्या मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ समिति का भौतिक सत्यापन संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बूथ समिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी और प्रत्येक बूथ पर समिति के साथ बैठक कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी कारणवश निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार की जाए और उनसे संपर्क कर उन्हें सक्रिय किया जाए।
उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र के पदाधिकारी लगातार बूथ समितियों के संपर्क में रहें और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को 8 मई तक बूथ समिति सत्यापन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।विभिन्न मंडलों की बैठकों में उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, अरविन्द सिंह, हरभजन गौड, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, शिवम्द शुक्ला, राम प्रीत वर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, दिव्य प्रकाश तिवारी, राम प्रीत वर्मा, स्वपनिल श्रीवास्तव, शशि प्रताप सिंह, आशा गौड, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सचिन सरीन, चंदन कसेरा, सहित शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *