ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति महिला प्रभारी द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत पर विश्वास खंड, विराम खंड गोमती नगर लखनऊ में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर खूब गुलाल उड़ाई गई तथा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर तमाम समाजसेवी एवं समस्त महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

