ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के समर्थन में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राजीव रावत, कर्नल रामेंद्र सिंह, कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, स्वाडन लीडर राखी अग्रवाल, कर्नल आहूजा कैप्टन इंद्रपाल सिंह, कैप्टन सीपेश, मुकेशानंद, मोहम्मद शमीम, पिंकी त्रिपाठी, पीके मिश्रा पूर्व प्रतिनिधि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व सैनिक कामता सिंह, प्रोफेसर बीएन मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में रिटायर्ड सेना के जवानों ने ज्ञान सरोवर विद्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संकल्प लिया गया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में घर -घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमे पहले मतदान उसके बाद जलपान का संकल्प सभी लोगों को दिलाया जायेगा। कोई भी मतदाता, मतदान से वंचित ना रहे। हर व्यक्ति अपने वोट का उपयोग करें और आने वाले चार तारीख को पोलिंग बूथ पर जाएं और अपना मतदान करें। कर्नल रामेंद्र सिंह ने कहा कि हम सब लोग घर- घर जाएंगे और जागरूक करेंगे कि सभी लोग मतदान करें। अपने दाएं – बाएं 10- 10 मतदाता को यह संदेश दे कि मतदान अवश्य करें. सभी सैनिक एवं सैन्य अधिकारी घर-घर जाकर जनसंपर्क करें और रिकॉर्ड मत से महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल को जिताने में सहयोग करें। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने एक नारा दिया –
“भाजपा मेयर प्रत्याशी के सम्मान में, हम पूर्व सैनिक मैदान में”पूर्व सैन्य अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक बैठक में नारा लगाया.

