भारतीय रेलवे का क्रांतिकारी कदम ट्रेन में लगाया ATM
थाना ब्यूरो चीफ अमित पांडे
*भारतीय रेलवे ने एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस को देश की पहली ऐसी ट्रेन बना दिया है,*
*जिसमें ATM लगा हुआ है.
*ट्रेन के एसी कोच में लगे इस एटीएम से चलती ट्रेन में ही सभी यात्री कैश निकाल सकते हैं.*
*इस एटीएम को खास तरह से डिजाइन किया गया है ताकि ट्रेन के पूरी रफ्तार में होने के बावजूद भी ठीक से काम कर सके.*
*साथ ही इसे चोरों से बचाने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं और इस पर चौबीस घंटे सीसीटीवी से निगरानी भी रखी जाएगी.*
*रेलवे का कहना है कि अगर मुंबई- मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में लगे एटीएम को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो फिर लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में भी एटीएम लगाए जाएंगे.*

