भीषण गर्मी के चलते विद्यालय समय परिवर्तन की उठी मांग

भीषण गर्मी के चलते विद्यालय समय परिवर्तन की उठी मांग

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के कारण स्कूली बच्चों के विद्यालय समय परिवर्तन की मांग की है।उन्होंने जिला अधिकारी को भेजे गए मेल में कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में विद्यालयों का संचालन दोपहर 2 बजे तक होने से छोटे-छोटे बच्चों को लू और अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ रहा है, जो उनके लिए जोखिमपूर्ण है।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने जिला अधिकारी से विद्यालयों के समय में बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र निर्णय लेना आवश्यक है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मौसम की गंभीरता और शासन के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में आवश्यक संशोधन किया जाए, जिससे बच्चों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *