भीषण गर्मी में आघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस बेहाल

भीषण गर्मी में आघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस बेहाल

अयोध्या।भीषण गर्मी में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्युत विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती के चलते आम जनमानस का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस समय सबसे अधिक परेशानी रात में अघोषित रूप से हो रही विद्युत कटौती से लोगों को हो रही है क्योंकि इस दौरान भी सर गर्मी तथा मच्छरों के प्रकोप से लोगों को रात भर जाग कर बिताना पड़ रहा है। वही रात में बिजली न होने के चलते बच्चों के पठन-पाठन पर जहां एक तरफ प्रभाव पर रहा है वही इस समय अभी कहीं जगह पर गेहूं की मडाई भी किसान कर रहे हैं विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से न होने के चलते गेहूं मडाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। यही दशा शहर वासियों की भी है शहर वासियों को बिजली न होने के चलते जहां एक तरफ पूरी रात जाग कर बिताना पड़ रहा है वही दिन में बिजली न होने के चलते दुकान दरों सहित अन्य व्यवसाई गर्मी में बहाल दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में जब संबंधित फिटर पर तैनात जेई, तथा विद्युत विभाग के मुख्यालयों पर बैठे अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो उनका नंबर स्विच ऑफ आता है। वही इस समय भी सर गर्मी में
आघोषित विद्युत कटौती का दंश झेल रहे लोगों का कहना है कि अगर इस गर्मी में विद्युत आपूर्ति सुचार रूप से नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *