भूमि अधिग्रहण से संबंधित जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए: जिलाधिकारी

भूमि अधिग्रहण से संबंधित जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए: जिलाधिकारी

जौनपुर में एनएच और बाईपास निर्माण की समीक्षा
जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजे पर दिए निर्देश

जौनपुर ,02 जनवरी। यूपी के जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक जनपद में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और बाईपास के निर्माण से संबंधित थी।

बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है, उन्हें तत्काल दूर कर किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप एनएच और बाईपास निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने चेतावनी दी कि मुआवजा वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारी केराकत, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारगण और लेखपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *