मजदूर दिवस पर बनवासी परिवार को राशन वितरण*

*मजदूर दिवस पर बनवासी परिवार को राशन वितरण*

देश की उपासना ब्यूरो

वाराणसी: दिनांक: 01 मई 2026 मजदूर दिवस के अवसर पर, जब पूरा देश श्रमिकों के सम्मान में झुकता है, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए रोटी बैंक वाराणसी (AIRBT) ने मिर्जापुर से लगभग 15 किमी दूर भेड़ी गाँव में निवास कर रहे बनवासी एवं श्रमिक परिवारों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया।

इस खास दिन पर, उन हाथों को सहारा देने की एक छोटी-सी कोशिश की गई, जो रोज मेहनत करते हैं लेकिन कई बार दो वक्त की रोटी भी उनके लिए संघर्ष बन जाती है। जब राशन के पैकेट उनके हाथों में पहुँचे, तो सिर्फ सामान नहीं, बल्कि एक भरोसा भी दिया गया—कि समाज उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने लायक थी, जब उन्हें खाद्य सामग्री दी गई। उनकी चमकती आँखें मानो यह कह रही थीं कि “आज कोई भूखा नहीं सोएगा।”

इस सेवा कार्य में रोटी बैंक वाराणसी (AIRBT) के अध्यक्ष रौशन पटेल के साथ टीम सदस्य श्री रजत श्रीवास्तव, दीपक कुमार, हृदेश उपस्थित रहे। साथ ही I आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव बीना सिंह, रौनक तथा अश्विनी ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

इस पहल को सफल बनाने में सहयोगी के रूप में निक्की अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, डॉ. प्रवीण तिवारी, डॉ. गोविंद नारायण सिंह, पंकज सिंह गौतम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विशेष रूप से, छोटे बच्चों—आरव अग्रवाल, विराज अग्रवाल, पलक तिवारी, कान्हा —ने भी आगे बढ़कर जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। इतनी कम उम्र में उनकी यह संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा है।

रोटी बैंक वाराणसी (AIRBT) का मानना है कि मजदूर दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि उन अनगिनत मेहनतकश हाथों के प्रति सम्मान और संवेदना का प्रतीक है, जिनके बिना समाज का कोई भी पहिया नहीं चल सकता।

“मजदूर का सम्मान, इंसानियत की पहचान — और हमारा संकल्प, कोई भी भूखा न सोए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *