स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में जौनपुर लायन्स क्लब संगठन द्वारा मतदाताओं को आकर्षित व प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता नाव रैली व नाव प्रतियोगिता विसर्जन घाट सदभावना पुल से आयोजित हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा अंकिता राज ने हरी झंडी दिखाकर नाव रैली को रवाना किया। रैली में लायन्स सदस्य बैनर तख्ती लिये नाव पर सवार थे, तथा माइक पर मतदाता जागरूकता गीत बजता रहा व आकर्षक स्लोगन से लोगों को प्रेरित करतें रहें।
नाव रैली विसर्जन घाट से शुरू होकर, गोपीघाट, लायन्स घाट, शाही पुल होते हुए गुलरघाट तक गई।
उसके बाद गुलर घाट से पटाखे की आवाज के साथ नाव प्रतियोगिता शुरू हुई, जो कि पुनः विसर्जन घाट पर आकर समाप्त हुई। नाव प्रतियोगिता में प्रथम राकेश निषाद द्वितीय शैलेन्द्र निषाद व तृतीय मुन्नालाल निषाद रहें जिन्हें पुरस्कार के रुप मे शील्ड के साथ क्रमशः पच्चीस सौ, पन्द्रह सौ व एक हजार रुपए नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांत्वाना पुरस्कार लालचंद्र निषाद, फूलचंद्र निषाद, गोलू निषाद, भोला निषाद, व दाऊ निषाद को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 7 मार्च को आप सभी अपने अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र जाये और ईवीएम का बटन दबाकर मतदान जरुर करें। उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व को एक उत्सव का माहौल दें और संकल्प के साथ वोट करें।
डा0 अंकिता राज ने कहा कि अपने बेहतर कल के लिए महिला पुरुष दिव्यांग सभी मतदाता वोट करें तथा अपने परिवार व अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु जागरूक व प्रेरित करें। डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें प्रत्येक मतदाता की मतदान रूपी आहुति अनिवार्य है। सभी मतदाताओं को अपना कर्मशील और भेदभाव से रहित जन प्रतिनिधि चुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।
इसके पूर्व लायन्स मेन इंचार्ज अध्यक्ष संदीप गुप्ता, लायन्स गोमती अध्यक्ष धीरज गुप्ता, लायन्स सूरज अध्यक्ष नसीम अख्तर, लायन्स पवन अध्यक्ष विरेन्द्र साहू व लायन्स क्षितिज अध्यक्ष जय किशन साहू ने अतिथियों को पुष्प प्रदान कर स्वागत किया। अन्त में लोगों को मतदाता की शपथ दिलाई गई।
जोन चेयरमैन दिलीप सिंह व मनीष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
मतदाताओं को प्रेरित व आकर्षित करने के लिए निकली नाव रैली व हुई नाव प्रतियोगिता
मतदाताओं को प्रेरित व आकर्षित करने के लिए निकली नाव रैली व हुई नाव प्रतियोगिता
इस अवसर पर ज्ञान सिंह, रमेश काबरा, अशोक मौर्य, गौरव श्रीवास्तव, त्रिपुंड भास्कर मौर्य, दिलीप सिंह, धर्मेन्द्र रघुवंशी, लायनेस अध्यक्ष चेतना साहू, सुधा मौर्य, जीहशम मुफ्ती, विष्णु सहाय, गणेश साहू, सर्वेश गुप्ता, सुशील स्वामी, अशोक गुप्ता, संतोष साहू बच्चा, अतुल सिंह, विजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।

