मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, अखिलेश समेत विपक्षी नेता हिरासत में

मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, अखिलेश समेत विपक्षी नेता हिरासत में

लखनऊ ( आरएनएस )। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मंगलवार को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर निकाले गए मार्च को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के सभी सांसदों और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए और धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग देश के लिए संघर्ष करते हैं, वे गिरफ्तारी से नहीं डरते। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ही सीईसी है और देश की एकमत आवाज है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को त्यागपत्र देना चाहिए। ये आरोप अखिलेश यादव ने लगाए हैं।अखिलेश यादव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे बार-बार चुनाव कराने के बजाय एक ही बार में चुनाव कराकर अनियमितताओं से बचने की मंशा है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की जगह ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ होना चाहिए।इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *