ब्यूरो चीफ आर० एल० पाण्डेय
लखनऊ। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था व एच०सी०एल० फाउंडेशन के सहयोग से लखनऊ के 14 उच्च माध्यमिक विद्यालय 6 राजकीय विद्यालयों में मई वर्थ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अगले दिन 5 उच्च माध्यमिक विद्यालयों (उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी , बेसिक माध्यमिक विद्यालय मड़ियावा , उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय लाजपत नगर , उच्च माध्यमिक विद्यालय अमराई गांव ) मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों व अभिभावकों को महिला दिवस महत्त्व के बारे में बताया गया इसमें मुख्यत: निम्न गतिविधियां कराई गई। नुक्कड़ नाटक, न्यूट्रीशन थाली प्रतियोगिता, हेल्पलाइन नंबर, पावर वॉक गेम,श्लोक लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता तथा सेल्फी प्वाइंट पर अपने आत्मविश्वास को उजागर कर फोटो लेकर महिला दिवस उत्सव का समापन किया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन कनौजिया , नसरीन फातिमा, पूनम लता जोहरी,उपमा देवी, शिखा चौधरी, वंदना सिंह , आई० डी०एस० कुशवाहा के अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे) ममता संस्था से कार्यक्रम प्रबंधक अनामिका सिंह,नेहा सिंह, दीक्षा सिंह, प्रवेश कुमार, सीमा रावत तथा अंजलि आदि सदस्य उपस्थित रहे।

