इटावा-राष्ट्रीय युवा वाहिनी हिन्दू संगठन महिला मोर्चा का हुआ विस्तार,महिलाओं ने ली सदस्यता

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला के मार्गदर्शन व राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक पी सी मिश्रा के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपिका मिश्रा (महिला मोर्चा) के नेतृत्व मैं एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी की जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीनू के साथ इटावा कंपनी गार्डन में राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन ( महिला मोर्चा) का विस्तार व संगठन के उदेश्यों के बारे में बारीकी से जानकारी देने हेतु महिला मीटिंग का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपका मिश्रा (महिला मोर्चा) ने महिला मीटिंग के पश्चात मीडिया को अवगत कराया कि आने वाला होली का त्योहार होली मिलन समारोह का भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य जनपद में तहसील व ब्लाक स्तर के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व एक दूसरे सदस्य से परिचय प्राप्त करना है एवं उत्तर प्रदेश समेत समस्त भारतवर्ष की महिलाओं को जागरूक करना है ताकि अधर्म पर धर्म की जीत दिलवाना एवं संगठित नारी शक्ति का परिचय प्राप्त करवाना एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी एक साथ सभी सदस्य होली मिलन समारोह का भी आयोजन करेंगी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपका मिश्रा ने राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रमुख पांच उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया कि 01- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाना 02- गुरुकुल की पुनः स्थापना करवाना 03- सनातन धर्म व हिंदू जाति की रक्षा करना 04-वैदिक सनातन धर्म स्थापित करवाना 05- हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाना इतना ही नहीं सनातन धर्म हिंदू जाति की रक्षा हेतु संगठन का प्रत्येक व्यक्ति वचनबद्ध रहेगा। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक. पी सी मिश्रा नेे जहां एक ओर बताया कि व्यक्तिगत मामलों को एक जागरूक नागरिक की तरह पारिवारिक आंतरिक मामले स्वयं सुलझाने की कोशिश करें यदि संगठन के किसी सदस्य पर कोई अन्य व्यक्ति समस्या पैदा करता है तो उसकी समस्या के निदान हेतु राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी व सदस्य पीड़ित के हमेशा साथ खड़ा रहेगा, एवं वहीं दूसरी ओर महिलायों को एकजुट होकर संगठन में बड़ी तादात में जुड़ने की अपील की है।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के कानपुर व आगरा मंडल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार गोस्वामी ने बताया कि
संघे-शक्ति मतलब संघ में शक्ति होती है जीवन समस्याओं से घिरा हुआ है अकेले किसी समस्या का सामना करना मुश्किल हो सकता है लेकिन संघठन में अटूट ताकत होती है जैसे तिनके-तिनके को एक दूसरे से मिलाकर एक रस्सी बनाई जाती है जिससे मतवाला हाथी भी बांधा जा सकता है अर्थात नारी शक्ति के रूप मे तभी जानी जाएगी जब वह संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण करेगी, क्यों कि स्त्रियों का शोषण सैकड़ों सालों से समाज मे होता आया है, लेकिन अब और नही, इतना ही नही उन्होंने देस की तमाम माताओ बहिनो से अपील की है कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन (महिला मोर्चा)व युवा मोर्चा में जुड़कर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के धर्म व राष्ट्र से सम्बंधित संकल्पों को पूरा होने में सहयोग करें, मीटिंग आयोजन मैं उपस्थित राष्ट्रीय संयोजक पीसी मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपिका मिश्रा, कानपुर व आगरा मंडल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार गोस्वामी जिला इटावा शहर अध्यक्ष एडवोकेट बीनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोरमा गोस्वामी,रजनी पाल, मीनू देवी सविता,माला गोस्वामी, रेनू राजपूत,उजाला देवी समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *