मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत किसानों को प्याज के बाद अब लहसुन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा उद्यान विभाग

*मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत किसानों को प्याज के बाद अब लहसुन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा उद्यान विभाग*
जौनपुर 14 नवम्बर, 2024 (सू0वि0)- जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि लहसुन की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत विशेष योजना बनाई गयी है, लहसुन की बढती मांग और कृषको की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने हेतु प्रदेश सरकार से मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत जनपद को 250 हे0 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमे 200 हे0 सामान्य व 50 हे0 अनुसूचित जाति के किसानो को देय होगा। किसान इस योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर प्राप्त कर सकते है।
               इच्छुक कृषक खतौनी, आधार कार्ड, बैक पासबुक की फोटोकापी व 1 फोटो देकर पंजीयन कराकर जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क बीज प्राप्त कर सकते है। कृषक अपना आनलाइन पंजीकरण http://dbt.uphorticulture.in/  पर भी कर सकते है लहसुन का बीज राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली (NHRDF)  से प्राप्त कर किसानो को उपलब्ध कराया जायेगा। NHRDF से ही मंगाया गया प्याज का बीज किसानों को वितरित किया गया जो अब समाप्ति की ओर है। इसके अतिरिक्त शाकभाजी का बीज भी जिसमे फूलगोभी पत्तागोभी, टमाटर, शिमला मिर्च, करैला, खीरा निःशुल्क वितरित किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *