महिला फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना नवागत महिला थानाध्यक्ष अंबेडकर नगर प्रियांशु भट्ट की प्रथम प्राथमिकता
अयोध्या।अयोध्या रेंज मे एसपी अंबेडकर नगर प्राची सिंह ने प्रियांशु भट्ट को थानाध्यक्ष महिला थाना का प्रभार सौपा।इसके बाद गुरुवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने अधीनस्थ महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक किया।बैठक मे उन्होंने श्रावण मास को लेकर कांवरियों तथा श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई न हो।बैठक मे कावड़ यात्रा के दौरान आवागमन बाधित न हो।इस पर भी चर्चा किया।उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अति महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 के तहत समय पर महिलाओ,बेटियों,छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। बताया कि शासन के मंशानुरुप कार्य करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। जिसमें थाना पर महिलाओं की समस्याओं को को सुनकर त्वरित समाधान करना उनका प्रयास रहेगा उन्होंने बताया कि किसी भी महिला या बेटियों को किसी भी तरह की परेशानी हो तो वह बेहिचक थाने पर आकर उनसे कह सकती हैं।

