माँ कामाख्या धाम महोसत्व में आज होगा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: वैवाहिक बंधन में बंधेगे कई जोड़े ।सात दिवसीय चल रहा माँ कामाख्या धाम महोत्सव।उ.प्र.राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव कार्यक्रम का किया था शुभारंभ।महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक व बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि आज सैकड़ो जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
सामूहिक विवाह में बतौर मुख्य अतिथि उ.प्र.अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ रावत व महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक व बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव लड़की पक्ष की तरफ से बाराती का करेंगे स्वागत।महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकान्त तिवारी मोनू ने बताया कि आज सैकड़ो जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।उससे पूर्व कन्या पूजन किया जायेगा।

