माननीय लोकसभा अध्यक्ष के शुभकामना-पत्र से कार्यकर्ताओं में उत्साह, 15 जुलाई को राष्ट्रव्यापी रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान को मिलेगा व्यापक जनसहयोग

प्रेस विज्ञप्ति

 

माननीय लोकसभा अध्यक्ष के शुभकामना-पत्र से कार्यकर्ताओं में उत्साह, 15 जुलाई को राष्ट्रव्यापी रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान को मिलेगा व्यापक जनसहयोग

 

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणित) के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक के जन्मदिवस, 15 जुलाई 2026, के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान के संबंध में माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा प्रेषित शुभकामना-पत्र से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा, उत्साह एवं सेवा-भाव का संचार हुआ है।

 

इसी क्रम में सहित उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता के नेतृत्व में देशभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

 

राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक ने कहा, “स्वैच्छिक रक्तदान मानवता के प्रति हमारी सर्वोच्च सेवा का प्रतीक है, जबकि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी संवैधानिक भावना और नैतिक दायित्व का सशक्त माध्यम है। आइए, सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण के इस राष्ट्रीय अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएँ।”

 

सहित उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता ने कहा, “माननीय लोकसभा अध्यक्ष का शुभकामना-पत्र हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और उत्तरदायित्व का संदेश है। हमारा संकल्प है कि देशभर में अधिकाधिक नागरिकों को रक्तदान एवं वृक्षारोपण जैसे जनकल्याणकारी अभियानों से जोड़कर सेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को और अधिक सशक्त बनाया जाए।”

 

संगठन ने सभी सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, युवाओं तथा नागरिकों से 15 जुलाई 2026 को आयोजित इस जनहित एवं राष्ट्रहित के अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *