जमीनी विवाद में 62 वर्षीय अधेड की पीट-पीटकर की हत्या
अयोध्या।जिले के थाना क्षेत्र हैदरगंज के कुआडाड गांव में जमीनी विवाद में एक अधेड की हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।हमलावर मृतक के घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों को लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लहूलुहान कर दिया।मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की रात करीब 9 बजे की है।हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुआडाड निवासी मृतक के पुत्र बालोद ने तहरीर में बताया कि गांव के ही पड़ोसी राजकुमार और राम अनुज पुत्र राम जन्म के बीच मारपीट हो गई थी।बीच-बचाव कराने के लिए उनके पिता चैतू राम पुत्र भभूती उम्र 62 वर्ष और खुशीराम पुत्र राजकुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पहले से लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारों से लैस मानिक राम पुत्र राम जन्म, हरेंद्र व उनके साथियों ने चैतू राम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चैतू राम को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया और राजकुमार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हल्ला-गुहार मचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में नीरज, गुंजन, राजेश्वरी सहित कई लोग घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।जबकि थोड़ी देर बाद एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ बीकापुर सुनील कुमार सिंह, कोतवाल देवेंद्र पांडे और तारुन एसओ लालचंद सरोज भी पहुंचे।परिजनों के विरोध के कारण करीब 5 घंटे बाद घायलों को मेडिकल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध मे एसपी ग्रामीण ने बताया कि तहरीर के आधार पर राम अनुज, मानिक राम, बाबूराम, हरेंद्र सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध दर्ज किया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।गांव में शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

