मीरा रोड में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

मीरा रोड में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

मीरा रोड: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार, 12 जुलाई 2026 को मीरा रोड स्थित समाज मंदिर हॉल, साईं बाबा नगर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह आयोजन सृष्टि फाउंडेशन और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में, वंदनीया माताजी की 100वीं जन्म शताब्दी के पावन उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत चलाया गया, जिसका मुख्य नारा ‘आओ पेड़ लगाएँ, धरती को मुस्कुराएँ’ रहा।

इस पुनीत अवसर पर प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए कई गणमान्य लोग और प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिपिन गुप्ता (अध्यक्ष, सृष्टि फाउंडेशन)वर्षा भानुशाली (प्रभाग समिति अध्यक्ष), भीलेंद्र येडे, गायत्री येडे,रमाशंकर पाल,अनिल अग्रवाल,प्रीति रॉय मनीष शर्मा, डीके शर्मा, मीरा दीदी, अनिता रेजा, पूर्वी पंड्या, अविनाश, प्रशांत मांजरेकर, करण भाई सहित गायत्री परिवार के कई समर्पित सदस्य उपस्थित थे

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अपना अमूल्य योगदान दिया। आयोजकों ने “एक पेड़ हजारों जीवन की आशा है” का संदेश देते हुए समाज से अपील की कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना तथा माताजी की जन्म शताब्दी को पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से सार्थक बनाना है। अंत में सभी ने प्रकृति की सेवा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *