सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर में 1 फरवरी को दबंगो ने पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटी को मारकर लहुलुहान कर दिया था। पीड़ित ने एक सप्ताह से न्याय के थाने का चक्कर काटते काटते त्रस्त हो गई थी। महिला का आरोप था कि वर्चस्व धारी लोगों के दबाव और थाना प्रभारी की हीला हवाली के कारण उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही थी पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा को मिलकर न्याय की गुहा लगाई और यह मामला पहले से मीडिया में तेजी से चल रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी सतीश सिंह को थाने से हटाकर साइबर विधि प्रकोष्ठ और उनके जगह अमित कुमार सिंह को थाना प्रभारी बनाया गया।
शिकारपुर के प्रकरण में दैनिक देश की उपासना ने प्रमुखता से खबर लिखा। मामले को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय कुमार पाल शर्मा ने उचित कार्रवाई किया।