मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा, बाकी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर सिकरारा का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए तथा स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। साथ ही मरीजों के बैठने एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाकी, सिकरारा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील कुमार अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय से उपस्थित रहकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर सिकरारा का निरीक्षण किया गया, जहां सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए तथा ओपीडी का कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा था। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
——–
जौनपुर 24 जून, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि निदेशालय समाज कल्याण उ0प्र0 के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अर्न्तगत जनपद जौनपुर में प्रतियोगीयों हेतु निःशुल्क संचालित कोचिंग कक्षाओं के सत्र 2026-27 में कक्षाओं संचालन किया जाता है, कक्षाओं में अध्यापन एवं मार्गदर्शन कार्य हेतु वार्ताकारों, प्रवक्ताओं/व्याख्याताओं एवं विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है।
यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0 इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतराष्ट्रीय सम्बन्ध, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, करेन्ट अफेयर्स, यूपी स्पेशल, सीसेट कॉमप्रिहेन्शन, ऐथिक्स, आदि सभी विषयों में 02 अतिथि व्याख्याताओं की आवश्यकता है।
सिविल सेवा तथा पी0सी0एस0 के लिए विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेज के शिक्षक तथा आई0ए0एस0 (मुख्य) परीक्षा अथवा पी0सी0एस0 (साक्षात्कार) अथवा दो बार पी0सी0एस0 मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थी अतिथि व्याख्याताओं के रूप चयनित किए जायेंगे।
नीट पाठ्यक्रम हेतु भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, एवं जीव विज्ञान हेतु- सम्बन्धित विषय में एम0एस0सी0 (प्रथम श्रेणी) अथवा एम0बी0बी0एस0/बी0ऐ0एम0एस0/बी0डी0एस शैक्षिक योग्यता हो एवं किसी ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थान के 03 वर्ष अनुभवी अध्यापक, जिसको कोचिंग में पढाने के अनुभव है, को वरीयता दी जायेगी।
एस0एस0सी0 मैथ/रिजनिगं, अग्रेजी एवं सामान्य अध्ययन हेतु कम से कम 02 वर्षो का शिक्षण अनुभव वांछनीय है। सामान्य हिन्दी और सामान्य अंग्रेजी के अध्यापन के लिए अतिथि व्याख्याता के लिए संबंधित विषय मे परास्नातक की डिग्री तथा 03 वर्ष अध्यापन का अनुभव होना आवश्यक होगा।
उक्त योजना के अन्तर्गत इच्छुक एवं सहमत अतिथि प्रवक्ता निर्धारित तिथि 25 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक अपने सुसंगत शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन प्रथम तल समाज कल्याण विभाग कमरा न0-115 में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक फार्म प्राप्त कर आवेदन कर सकते है।
अभ्युदय कोचिंग से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये समाज कल्याण अधिकारी के मो0नं0 9151935285 एवं 6392402908 पर कॉल कर सकते है।

