मोहनलालगंज पुलिस ने वारंटी रितुराज को किया गिरफ्तार

मोहनलालगंज पुलिस ने वारंटी रितुराज को किया गिरफ्तार
लखनऊ,(आरएनएस )। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार न्यायालय लखनऊ द्वारा वाद संख्या 419/2021 और मुकदमा अपराध संख्या 074/2017 से संबंधित वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील और संबंधित अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस टीम ने 25 सितंबर को उसके पते पर दबिश दी।दबिश के दौरान वारंटी रितुराज पुत्र सत्यनारायण, निवासी ग्राम डेहवा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ, उम्र करीब 30 वर्ष, अपने घर पर मौजूद मिला। पुलिस टीम ने उसे न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस के अनुसार मामला धारा 138बी विधि अधिनियम, थाना मोहनलालगंज से संबंधित है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मोहनलालगंज थाना पुलिस शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *