यश की टॉक्सिक को बिना किसी कट के मिला ए सर्टिफिकेट, रन टाइम 194 मिनट और 12 सेकंड

यश की टॉक्सिक को बिना किसी कट के मिला ए सर्टिफिकेट, रन टाइम 194 मिनट और 12 सेकंड

साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी. यश जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी. फिल्म के कन्नड़ वर्जन का सेंसर प्रोसेस पूरा हो गया है.

ऑफिशियल सेंसर सर्टिफिकेट का हवाला देने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से ए सर्टिफिकेट मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी के बेंगलुरु रीजनल ऑफिस ने फिल्म के कन्नड़ वर्जनको सर्टिफिकेट दे दिया. फिल्म का रन टाइम 194 मिनट और 12 सेकंड है. इसका मतलब फिल्म 3 घंटे 14 मिनट और 12 सेकंड लंबी है.

इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. वहीं वेंकेट के नारायण ने केवीएन प्रोडक्शन के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यश भी फिल्म को को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में लिखा गया और शूट किया गया है. वहीं हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में फिल्म को डब किया गया है.

फिल्म में यश लीड रोल में हैं. वहीं नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत, अक्षय ओबेरॉय, बालाजी मनोहर और सुदेव नायर जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आएंगे.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर के बारे में है. फिल्म के ट्रेलर में काफी खूब खराबा देखने को मिला. यश के फिल्म में डबल रोल में होने की भी खबरें हैं. फिल्म में कियारा को भी बोल्ड अवतार में देखा गया. कियारा और यश की केमिस्ट्री को पसंद किया गया. हालांकि, इंटिमेट सीन को लेकर कियारा ट्रोल भी हुई.

बता दें कि इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी. फिल्म का आदित्य धर की धुरंधर के साथ क्लैश था. हालांकि, फिर इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. फिल्म की रिलीज पोस्टपोन को लेकर यश ने रिएक्ट किया था. उन्होंने बातचीत में कहा था, मैंने इस फिल्म को समय लेकर रिलीज करने का फैसला किया है. शायद ये मेरे फैंस को पसंद न आए. वो नाराज हों. क्योंकि फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही लोग उसके बारे में लिखने लगते हैं. लोग फिल्म को देखना चाहते हैं. फिल्म में बहुत पैसा लगा है. लेकिन मुझे भरोसा है कि हम जो कर रहे हैं लोग उसे समझेंगे.

अब लंबे अरसे के बाद फिल्म थिएटर में रिलीज होगी और इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

इसके अलावा यश को नितेश तिवारी की रामायण में देखा जाएगा. यश फिल्म में रावण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

००

 

सनी देओल का दर्शकों को दोहरा तोहफा, बंटवारा 1947 के साथ दिखाया गबरू का टीजर

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिन लोगों ने फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख किया, उन्हें अभिनेता की ओर से 2 तोहफे नसीब हुए हैं। दरअसल, बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले, सनी की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म गबरू का टीजर दिखाया गया। टीजर देखने के बाद यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, और लोग फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए हैं।

दरअसल, सनी देओल ‘गबरूÓ नाम की एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. ‘बंटवारा 1947Ó के साथ इसका टीजर अटैच किया गया. कई सिनेमाघरों में ऑडियंस को ‘गबरूÓ की झलक देखने को मिली. जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म में सनी पाजी एक्शन अवतार में नजर आए हैं, तो वहीं ‘गबरूÓ का जो टीजर दिखाया गया है उसमें उनका थोड़ा लाइट वर्जन दिखाया गया है. टीजर में फैमिली फिल्म की वाइब आती है.

सोशल मीडिया यूजरों ने गबरू का टीजर साझा किया, जो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

जहां बंटवारा 1947 में अभिनेता विभाजन के उथल-पुथल दौर में दिखते हैं, तो वहीं गबरू में उन्हें एक हल्के-फुल्के, गर्मजोशी और ज्यादा आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है।

शशांक उदपुरकर द्वारा निर्देशित और विशाल राणा द्वारा निर्मित यह एक एक भावनात्मक ड्रामा है, जिसमें रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी और सलमान खान का कैमियो होगा।

फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।

बता दें कि ‘गबरूÓ की कहानी शशांक उदापुरकर ने लिखी है और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है. अभी पिक्चर की रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है. सिनेमाघरों में जो टीजर दिखाया गया उसमें भी रिलीज डेट के बारे में नहीं बताया गया. देखना होगा कि मेकर्स कब तक रिलीज डेट की घोषणा करते हैं. इस फिल्म में रकुलप्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं. मेकर्स ने ‘बंटवारा 1947Ó के जरिए सिनेमाघरों में तो ‘गबरूÓ का टीजर दिखा दिया है, लेकिन अभी डिजिटली टीजर रिलीज नहीं किया गया है. फैंस को यूट्यूब पर भी टीजर रिलीज होने का इंतजार है.

००

 

शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 ने ओटीटी पर दी दस्तक, नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कॉकटेल 2Ó अब सिनेमाघरों के बाद दर्शकों के लिए डिजिटल मंच पर उपलब्ध हो गई है। होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित की जा रही है। फिल्म के डिजिटल प्रसारण का इंतजार कर रहे दर्शक अब इसे घर बैठे देख सकेंगे।

‘कॉकटेल 2Ó वर्ष 2012 में आई इसी नाम की चर्चित फिल्म का अगला भाग है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। प्रेम, रिश्तों और भावनाओं पर आधारित इस कहानी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी।

‘कॉकटेल 2Ó ने 19 जून को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजार को मिलाकर दुनियाभर में लगभग 143.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद अब फिल्म को डिजिटल मंच पर दर्शकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

फिल्म के डिजिटल प्रसारण की घोषणा नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक माध्यम से की। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मंच ने लिखा, “दो लोगों का जोड़ा बनता है और तीन लोगों का कॉकटेल!” साथ ही दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए बताया गया कि ‘कॉकटेल 2Ó 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

जिन दर्शकों ने ‘कॉकटेल 2Ó को सिनेमाघरों में नहीं देखा है, उनके लिए अब इसे घर पर देखने का मौका है। नेटफ्लिक्स की सदस्यता लेने वाले दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार फिल्म का आनंद उठा सकते हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की मौजूदगी इसे दर्शकों के लिए खास बनाती है।

रोमांटिक कहानी, प्रेम के उलझे रिश्तों और तीन प्रमुख किरदारों के बीच बनने वाले भावनात्मक समीकरणों पर आधारित ‘कॉकटेल 2Ó से दर्शकों को एक बार फिर मनोरंजन और रोमांस का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

००

 

सामंथा रुथ प्रभु की 100 करोड़ी फिल्म मां इंटी बंगारम सोनी लिव पर हिंदी में हुई रिलीज

सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन ड्रामा फिल्म मां इंटी बंगारम ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। यही नहीं, इसने तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्मों की सूची में कब्जा जमाया और अब हिंदी भाषा के साथ आ चुकी है। हिंदी पट्टी के दर्शक, जो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो इसे ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं।

मूल रूप से तेलुगु भाषा वाली मां इंटी बंगारम का हिंदी संस्करण सोनी लिव पर स्ट्रीम हुआ है।

प्लेटफॉर्म ने पोस्ट के साथ रिलीज का ऐलान करते हुए लिखा, एक परिवार.. एक राज.. और एक बंगाराम बहू, जो सब बदल देगी। एक्शन क्वीन सामंथा की मां इंटी बंगारम (हिंदी) अब सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।

बी वी नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में गुलशन देवैया और दिगंत मंचले भी अहम किरदारों में मौजूद हैं।

००

 

लोकेश कनगराज की फिल्म डीसी ने एक हफ्ते में लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

लोकेश कनगराज की फ़िल्म डीसी ने सिनेमाघरों में कहर बरपा दिया है. यहां तक कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के आगे भी इसने सिनेमाघरो में हर दिन करोड़ों छापे हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म ने रिलीज के महज 4 दिनों में ही अपनी लागत वसूल कर ली थी और अब ये दबाकर मुनाफा बटोर रही है. वहीं इसने कमाई करते हुए सिनेमाघरो में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां इसके ओपनिंग वीक का कलेक्शन जानते हैं.

बता दें कि डीसी से लोकेश कनगराज ने एक्टिंग में डेब्यू किया है. फिल्म में वामिका गब्बी ने भी अहम रोल प्ले किया है. इस तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.4 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ ओपनिंग की थी. फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में कुल 20.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.

फ़िल्म ने अपने पहले हफ्ते में अच्छी रफ्तार बनाए रखी, बस गुरुवार को थोड़ी गिरावट देखी गई. पहले गुरुवार को इसकी कमाई घटकर 3.9 करोड़ रुपये रह गई. इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हफ़्ते के बाद फिल्म की कुल नेट कमाई 41.65 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इसकी कुल ग्रॉस कमाई 49.14 करोड़ रुपये रही है.

बता दें कि डीसी ने रिलीज के पहले वीक में 41.65 करोड़ के कुल नेट कलेक्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल लोकेश कनगराज की ये फिल्म साल 2026 में कॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फ़िल्म बन गई है. यह सिफ़र् जना नायकन और करुप्पु से पीछे है.

बता दें कि डीसी ने रिलीज के पहले वीक में 41.65 करोड़ के कुल नेट कलेक्शन के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. दरअसल लोकेश कनगराज की ये फिल्म साल 2026 में कॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फ़िल्म बन गई है. यह सिफ़र् जना नायकन और करुप्पु से पीछे है.

००

 

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की रफ्तार तीसरे हफ्ते में पड़ने लगी सुस्त, जना नायकन की कमाई को भी लगा झटका, धमाल 4 अब भी सिनेमाघरों में कायम

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म के सामने ‘ओह माय डॉगÓ और ‘आर्यभट्ट का जीरोÓ समेत कई हिंदी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कमाई के मामले में वे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। हालांकि, तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ की कमाई की रफ्तार भी धीमी पड़ने लगी है। रोजाना के कारोबार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे सप्ताह के पहले दिन भारत में 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे एक दिन पहले 14वें दिन फिल्म ने 6.45 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 13वें दिन इसका कारोबार 8.50 करोड़ रुपये और 12वें दिन 7.60 करोड़ रुपये रहा था।

15वें दिन की कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल शुद्ध कारोबार 443.40 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए कमाई में कुछ गिरावट जरूर आई है, लेकिन सप्ताहांत में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।

थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकनÓ ने सिनेमाघरों में तीन सप्ताह पूरे कर लिए हैं और अब यह चौथे सप्ताह में पहुंच गई है। चौथे सप्ताह की शुरुआत के साथ फिल्म के कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

सैकनिल्क की शुरुआती रुझान रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को ‘जना नायकनÓ ने भारत में करीब 67 लाख रुपये का शुद्ध कारोबार किया। इसके साथ ही 22 दिनों में फिल्म की कुल शुद्ध कमाई 195.02 करोड़ रुपये हो गई है।

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4Ó को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब है। हालांकि, अब इसकी दैनिक कमाई लाखों रुपये तक सिमट गई है।

सैकनिल्क की शुरुआती रुझान रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 35वें दिन ‘धमाल 4Ó ने 1,670 प्रदर्शनों से करीब 30 लाख रुपये का शुद्ध कारोबार किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल शुद्ध कमाई 167.35 करोड़ रुपये और कुल सकल कमाई 198.72 करोड़ रुपये हो गई है।

विदेशी बाजार में ‘धमाल 4Ó ने अब तक 30.85 करोड़ रुपये का सकल कारोबार किया है। इस तरह फिल्म की दुनियाभर में कुल सकल कमाई 229.57 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ ने रिलीज के बाद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब फिल्म के सामने असली चुनौती शुरू होने वाली है। सनी देओल की ‘बटवारा 1947Ó और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2Ó 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं।

दोनों फिल्मों के बीच जहां आपसी मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं इनकी रिलीज का असर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ के कारोबार पर भी पड़ सकता है। नई फिल्मों के सिनेमाघरों में उतरने से दर्शकों के पास मनोरंजन के विकल्प बढ़ गए हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे सप्ताह में धीमी पड़ती ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ की रफ्तार सप्ताहांत में फिर तेज होती है या नई फिल्मों की चुनौती के कारण इसकी कमाई पर और असर पड़ता है। फिल्म की नजर फिलहाल 500 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हुई है।

००

 

शाजान पद्मसी ने अपने पहले सिंगल रातां कालियां से बतौर सिंगर किया डेब्यू

एक्टर के तौर पर लोगों का दिल जीतने के बाद, शाजान पद्मसी अब अपने पहले सिंगल के साथ एक नई म्यूज़िकल जर्नी की शुरुआत कर रही हैं। शाजान पद्मसी अब अपनी आर्टिस्ट्री का एक बिल्कुल नया पहलू एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं। अपने पहले सिंगल रातां कालियां के साथ वह बतौर सिंगर डेब्यू कर रही हैं। स्क्रीन पर अपनी पहचान बनाने के बाद, शज़ान अब माइक्रोफोन के पीछे अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जा रही हैं और यह उनकी क्रिएटिव जर्नी का एक नया चैप्टर है।

म्यूज़िक हमेशा से ही शाजान की ज़िंदगी का अहम हिस्सा रहा है। बहुत कम उम्र में बोर्डिंग स्कूल जाने के कारण उन्होंने परिवार से जुड़े रहने के लिए लेटर्स लिखना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने कम उम्र में ही अपने इमोशन्स को एक्सप्रेस करना सीखा। इकलौती संतान होने की वजह से म्यूज़िक भी उनके लिए एक तरह की थेरेपी बन गया।

दो मशहूर हस्तियों की बेटी होने के कारण शाजान का बचपन बेहद क्रिएटिव माहौल में बीता। उनकी मां भारत की पहली पॉप स्टार्स में से एक रही हैं। घर में अक्सर प्लेज़ और म्यूज़िकल्स की रिहर्सल्स होती रहती थीं और एक्टर्स व सिंगर्स का आना-जाना लगा रहता था। टीनएज में शाजान की दिलचस्पी हाउस म्यूज़िक में बढ़ी।

उन्होंने डाफ्ट पंक, मोड्जो और बॉब सिंक्लर जैसे आर्टिस्ट्स से इंस्पिरेशन ली। साथ ही रेडियोहेड, द कार्डिगन्स और नताली इम्ब्रूलिया जैसे आर्टिस्ट्स के जरिए अल्टरनेटिव पॉप को भी एक्सप्लोर किया।

उन्होंने हॉबी के तौर पर म्यूज़िक प्रोडक्शन सीखा और खुद से पियानो बजाना भी सीखा। हालांकि, बड़ी होने के साथ उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग पर फोकस करने के लिए अपने म्यूज़िक पैशन को कुछ समय के लिए रोक दिया और कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनीं।

म्यूज़िक में वापसी को लेकर शाजान पद्मसी ने कहा, मैंने एक्टिंग को नहीं चुना, बल्कि एक्टिंग ने मुझे चुना। 22 साल की उम्र में किसी के लिए भी यह एक सपने के सच होने जैसा था, लेकिन मेरे अंदर कहीं गहराई में म्यूज़िक की तरफ एक स्ट्रॉन्ग कॉलिंग थी। अंदर से एक आवाज़ कह रही थी कि क्रिएटिव तौर पर मुझे अभी बहुत कुछ एक्सप्लोर करना है। तभी मैंने अपना गियर बदला और म्यूज़िक को लेकर पूरी तरह जुनूनी होकर उसे फॉलो करना शुरू किया। इसके बाद शज़ान ने म्यूज़िक को सीरियसली लेने का फैसला किया और अपनी मां के साथ घंटों रियाज़ करने लगीं। उनकी मां ही उनकी इन-हाउस गुरु बन गईं।

शाजान ने बेसिक्स से दोबारा शुरुआत की और खुद को एक स्ट्रॉन्ग वोकलिस्ट बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया। उनकी म्यूज़िकल जर्नी उन्हें यूरोप तक भी ले गई, जहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूज़िक सीन के इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ वक्त बिताया। वहां उन्होंने वोकल्स, सॉन्गराइटिंग और पियानो सीखा और धीरे-धीरे अपनी खुद की यूनिक साउंड तैयार की।

भारत लौटने के बाद उन्होंने देश के बढ़ते इंडी म्यूज़िक सीन को करीब से देखा, जिसमें ग्लोबल इन्फ्लुएंसेज़ और इंटरनेशनल एलिमेंट्स का खूबसूरत ब्लेंड देखने को मिल रहा था। यही देखकर उन्हें लगा कि अब अपनी म्यूज़िकल जर्नी शुरू करने का सही वक्त आ गया है। शाजान के लिए रातां कालियां सिर्फ एक नया सिंगल नहीं, बल्कि उनकी क्रिएटिव जर्नी की एक नई शुरुआत है।

यह गाना प्यार के सफर को दिखाता है, जहां इंसान इमोशनल डिपेंडेंस से निकलकर प्यार की एक सिक्योर और बेहतर समझ तक पहुंचता है। यह एहसास कि सच्चा प्यार किसी खालीपन को भरने के बारे में नहीं, बल्कि ऐसे प्यार को पाने के बारे में है जिसमें आप खुद होकर भी सेफ महसूस करें। रातां कालियां का पूरा गाना 19 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगा।

००

 

ब्लैक कट-आउट ड्रेस में अवनीत कौर का बोल्ड अवतार, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

डिजिटल वर्ल्ड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने फैशन सेंस से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर जब भी कोई नया लुक शेयर करती हैं, तो वह इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। अवनीत ने एक बार फिर अपनी तस्वीरों से तहलका मचा दिया है।

अवनीत कौर ने ऑल-ब्लैक टू-पीस कट-आउट ड्रेस में अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी की बौछार कर दी है। हर कोई उनके इस एटीट्यूड और टोन्ड फिगर की तारीफ कर रहा है।

अवनीत कौर का यह लेटेस्ट आउटफिट किसी भी नाइट-आउट या क्लब पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन है। अवनीत ने प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लैक स्ट्रैपी क्रॉप टॉप पहना हुआ है।

इस टॉप के सेंटर में दिया गया सन-शेप या स्टार-शेप का गोल्डन मैटेलिक ब्रोच इस सिंपल ब्लैक टॉप को बेहद रॉयल और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

टॉप के साथ ट्यूनिंग करते हुए उन्होंने मैचिंग ब्लैक लो-वेस्ट ट्राउजर पेयर किया है। ट्राउजर के फ्रंट वेस्टबैंड पर बने कट-आउट पर भी वही गोल्डन मैटेलिक डिटेलिंग है, जो उनके एब्स और कर्वी फिगर को हाईलाइट कर रही है।

अवनीत ने अपने लुक को क्लासी बनाए रखने के लिए मिनिमल लेकिन इम्पैक्टफुल स्टाइलिंग चुनी है। एक्ट्रेस ने बेस को नेचुरल और ड्यूई रखा है। हाइलाइटेड चीकबोन्स, सॉफ्ट आईशैडो और न्यूड-पिंक लिपस्टिक उनके फेशियल फीचर्स को उभार रही है।

अवनीत तस्वीरों में एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का यह बोल्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

००

 

दीवार का पेंट उखड़ रहा है? इन 5 तरीकों से आप उसे कर सकते हैं ठीक

दीवारों पर पेंट उखड़ना एक आम समस्या है, खासकर अगर दीवारें नमी से प्रभावित हों। यह न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि दीवारों की उम्र को भी कम कर सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान और प्रभावी तरीके बताएंगे, जिनसे आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं और अपनी दीवारों को नया जैसा बना सकते हैं। ये सभी तरीके आसानी से अपनाए जा सकते हैं और सस्ते भी हैं।

दीवारों को साफ करें

सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को साफ करना जरूरी है। इसके लिए एक स्पंज या ब्रश का उपयोग करें और उस जगह को अच्छी तरह से साफ करें, जहां से पेंट उखड़ रहा हो।

अगर वहां पर कोई गंदगी या धूल-मिट्टी जमा हो तो उसे हटाएं। इससे पेंट लगाने में आसानी होगी और नया पेंट अच्छी तरह से चिपकेगा।

इस प्रक्रिया से दीवार की सतह भी तैयार हो जाएगी, जिससे पेंट का असर बेहतर होगा।

नमी को नियंत्रित करें

नमी दीवारों के उखड़ने का मुख्य कारण होती है, जो सीलन पैदा करके उन्हें कमजोर भी कर सकती है। इसके लिए कमरे में हवा का प्रवाह बढ़ाएं, ताकि ताजगी बनी रहे और नमी कम हो।

इसके अलावा दीवारों पर हवा आने-जाने का ध्यान रखें, ताकि नमी बाहर निकल सके। इस तरह आप अपनी दीवारों को सुरक्षित रख सकते हैं और उन्हें लंबे समय तक नए जैसा बनाए रख सकते हैं।

प्राइमर लगाएं

पेंट लगाने से पहले प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। प्राइमर एक आधार तैयार करता है, जिससे नया पेंट अच्छी तरह से चिपकता है और लंबे समय तक टिकता है।

यह न केवल पेंट की गुणवत्ता बढ़ाता है, बल्कि दीवारों को मजबूत भी बनाता है। प्राइमर लगाने से पहले दीवारों को अच्छी तरह से साफ करें और सूखने दें।

इसके बाद ही नए पेंट को लगाएं, ताकि वह सही तरीके से जम सके और दीवारें सुंदर दिखें।

सही पेंट चुनें

दीवारों के लिए सही पेंट चुनना अहम है। ऐसे पेंट का चयन करें, जो नमी से बचाने वाला हो और जल्दी सूख जाए।

बाजार में कई प्रकार के नमी-रोधी पेंट उपलब्ध हैं, जिनमें पानी पर आधारित और तेल पर आधारित पेंट शामिल होते हैं। पानी पर आधारित पेंट ज्यादा बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि ये जल्दी सूखते हैं और दीवारों को लंबे समय तक नया जैसा रखते हैं।

इसके अलावा ये पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होते हैं।

नियमित जांच करें

एक बार जब आपने अपनी दीवारों पर नया पेंट लगा दिया हो तो नियमित अंतराल पर उसकी जांच करना जरूरी है। अगर कहीं पर कोई छोटा-सा हिस्सा उखड़ता हुआ दिखे तो उसे तुरंत ठीक करें, ताकि समस्या बड़ी न हो सके।

इसके अलावा समय-समय पर दीवारों की सफाई भी करते रहें, ताकि उनका रूप-रंग बरकरार रहे। इस तरह आप अपनी दीवारों को हमेशा खूबसूरत और मजबूत बनाए रख सकते हैं।

००

 

कपड़ों को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान आदतें

कपड़े हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। चाहे वह ऑफिस के लिए हों, पार्टी के लिए या रोजमर्रा के उपयोग के लिए। हम सभी चाहते हैं कि हमारे कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिखें। इसके लिए हमें कुछ आसान और असरदार आदतें अपनानी चाहिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आदतें बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने कपड़ों की उम्र बढ़ा सकते हैं और उन्हें लंबे समय तक नए जैसा बनाए रख सकते हैं।

धोने का सही तरीका अपनाएं

कपड़े धोने का सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है। गर्म पानी में कपड़े धोने से कपड़े फट सकते हैं या सिकुड़ सकते हैं, इसलिए हमेशा ठंडे पानी का उपयोग करें।

साबुन का सही मात्रा में उपयोग करें और कपड़ों को उल्टा करके धोएं, ताकि उनके रंग और डिजाइन सुरक्षित रहें। इसके अलावा नाजुक कपड़ों को हाथ से धोना बेहतर होता है।

इससे कपड़ों की गुणवत्ता बनी रहती है और वे लंबे समय तक नए जैसे दिखते हैं।

सुखाने का सही तरीका जानें

कपड़ों को सुखाने का तरीका भी अहम होता है। धूप में सीधे कपड़े सुखाने से उनके रंग फीके पड़ सकते हैं, इसलिए उन्हें छांव में सुखाना बेहतर है।

इसके अलावा कपड़ों को टांगने से पहले हल्का-सा खींच लें, ताकि उनकी आकृति बनी रहे। नाजुक कपड़ों को हवा में सुखाना बेहतर होता है।

इससे वे जल्दी सूखते हैं और उनकी गुणवत्ता भी बनी रहती है। इन तरीकों से आप अपने कपड़ों को लंबे समय तक नए जैसा बना सकते हैं।

इस्त्री करते समय ध्यान दें

इस्त्री करते समय तापमान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अधिक गर्मी से कपड़े सिकुड़ सकते हैं या जल सकते हैं, इसलिए अलग-अलग कपड़ों के लिए अलग-अलग तापमान सेट करें।

सूती के लिए अधिक तापमान और लिनन या रेशम के लिए मध्यम तापमान सेट करें। इस्त्री करने से पहले कपड़ों को हल्का-सा गीला कर लें, ताकि इस्त्री आसानी से हो सके और कपड़े अच्छे से सेट हो जाएं।

इससे आपके कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिखेंगे।

स्टोर करने का तरीका सुधारें

कपड़ों को सही तरीके से स्टोर करना भी अहम होता है। अगर आप अपने कपड़ों को सही तरीके से स्टोर नहीं करेंगे तो वे धूल-मिट्टी या कीड़े-मकोड़ों से खराब हो सकते हैं।

इसके लिए कपड़ों को साफ-सुथरा करके अलमारी में रखें और बीच-बीच में उन्हें हफ्ते में एक बार निकालकर हवा लगाएं।

नाजुक कपड़ों को कपड़े धोने वाले बैग में स्टोर करें, ताकि वे सुरक्षित रहें। इसके अलावा समय-समय पर अलमारी को साफ करना न भू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *