युवती को भगा कर ले जा रहे बिहार निवासी युवक को पुलिस ने पकड़ा
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।बीकापुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहे कटिहार बिहार निवासी युवक की पत्नी को करीब 9 महीना पूर्व बीकापुर नगर पंचायत निवासी कोतवाली एक युवक भाग ले गया।पत्नी के दगा देने के बाद कटिहार निवासी युवक रोजी-रोटी के सिलसिले में गोवा चला गया। लेकिन इसी दौरान उसका संपर्क पत्नी को भगाने वाले युवक की बहन से हो गया और दोनों फोन में बात करने लगे। बताया गया कि कटिहार बिहार निवासी युवक दो दिन पहले बृहस्पतिवार शाम को गोवा से बीकापुर पहुंचा। और पत्नी को भगाने वाले बीकापुर निवासी युवक की 19 वर्षीय बहन से संपर्क करके गांव के बाहर बुलाया। और दोनों शुक्रवार की रात चुपके से घर से फरार हो गए। लेकिन परिजनों को भनक लग गई परिजनों और ग्रामीणों ने पीछा किया तथा कोतवाली में सूचना दिया। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लड़की लेकर जा रहे युवक और लड़की को रात में मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को मेडिकल के लिए बीकापुर सीएचसी भेजा गया।कोतवाली पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।

