योग के साथ-साथ आहार-विहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए-डॉक्टर कल्पना सिंह।

सरोजिनी नगर वृद्धाश्रम

में योग शिविर का शुभारंभ।

योग के साथ-साथ आहार-विहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए-डॉक्टर कल्पना सिंह।

सर्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान, संदीप नेचुरोपैथी फाउंडेशन एवं लखनऊ इंस्टीट्यूट आफ योगा एंड नेचुरोपैथी साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह के अंतर्गत सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, सरोजिनी नगर, लखनऊ में योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ किया गया। 12वेॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आधिकारिक थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय को केंद्र में रखते हुए इस शिविर को प्रारंभ किया गया। शिविर में संदीप नेचुरोपैथी फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ0 कल्पना सिंह ने कहा कि वृद्धावस्था में योग एवं ध्यान अवश्य करना चाहिए लेकिन इसके लिए कुशल एवं प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही योग का अभ्यास करना चाहिए तथा मानसिक शांति एवं एकाग्रता के लिए अपने दिनचर्या में ध्यान को भी शामिल करना चाहिए साथ ही आहार-विहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लखनऊ इंस्टिट्यूट ऑफ़ योगा और नेचुरोपैथी साइंसेज की निदेशक शिवानी ने स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य संबंधी आदतों पर अपने विचार व्यक्त किये तथा बुरी आदतों को त्याग कर अच्छी स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपनाने पर बल दिया। इस शिविर की मुख्य योग प्रशिक्षिका स्वाति सिंह ने सभी शिविर के प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा उन्होंने कहा कि इस शिविर को 21 जून तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्री देवी ने किया तथा शिविर के अंत में सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के0 वी0 बाजपेयी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं तथा सभी प्रतिभागियों के लिए मंगल कामना की तथा सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी एवं सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में सैकड़ो की संख्या में वृद्ध स्त्री तथा पुरुषों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *