योग व यज्ञ के साथ हुआ चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन: डॉ ध्रुवराज योगाचार्य

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर पतंजलि योग समिति के जिला यज्ञ प्रभारी डॉ ध्रुवराज ने बताया कि वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर सदर जौनपुर में चल रहे चार दिवसीय ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम और सुक्ष्म आसन का योगाभ्यास कराया गया! बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए एक्यूप्रेशर और मालिक चिकित्सा के बारे में बताया गया! वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए यज्ञ – हवन किया गया! यज्ञ का कार्य क्रम डॉ ध्रुवराज व राम ऋषि चौबे द्वारा कराया गया! डॉ ध्रुवराज ने बताया कि परमपूज्य स्वामी रामदेव जी यज्ञ चिकित्सा के माध्यम से भी रोगो का निदान होता है! विभिन्न प्रकार के रोगो में विभिन्न प्रकार के जड़ीबूटी से यज्ञ व हवन करने से रोगो का निदान होता है! सभी बुजुर्गों ने यज्ञ में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया! इस अवसर पर रवि चौबे, पंकज यादव, महिमा चौबे तथा सभी मोहल्ला वासी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *