रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात, मुफ्त सफर से मुस्कुराई नारी शक्ति

रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात, मुफ्त सफर से मुस्कुराई नारी शक्ति
-परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम
अयोध्या। सर्किट हाउस में परिवहन विभाग की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री की ओर से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए एक सहयोगी के साथ मुफ्त बस यात्रा की घोषणा का महिलाओं ने स्वागत करते हुए इसे पर्व की विशेष सौगात बताया। महिलाएं महिलाएं 27 अगस्त सुबह 6रू00 बजे से 29 अगस्त मध्यरात्रि तक एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके साथ लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू किए जाने के फैसले पर भी महिलाओं ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और परिवहन सुविधाओं की जानकारी दी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सुविधा बहनों के लिए मुख्यमंत्री की ओर से विशेष उपहार है। सरकार महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह और विश्वास का पर्व है। महिलाओं के साथ बुजुर्ग माताओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। इससे उन्हें जरूरी यात्राओं में राहत मिलेगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय महिला सम्मान और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा।  कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं को राखी बांधकर तिलक किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, आर एम रोडवेज काशी प्रसाद, डी के चौबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अयोध्या परिक्षेत्र में 390 बसों का लाभ उठा सकेंगी बुजुर्ग महिलाएं
-60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सरकार ने निशुल्क बस यात्रा कराने का किया है ऐलान
-लखनऊ से गोरखपुर तक धार्मिक पर्यटन रूटों पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी
-रामनगरी पहुंचने वाली बुजुर्ग महिलाओं को किराया मुक्त यात्रा से बड़ी राहत
अयोध्या। योगी आदित्यनाथ सरकार ने वरिष्ठ महिलाओं को राहत देते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का ऐलान किया है। इस पहल से अयोध्या परिक्षेत्र में 390 बसों का लाभ बुजुर्ग महिलाएं उठा सकेंगी। इससे रामनगरी पहुंचने वाली वरिष्ठ महिलाओं का सफर अब आसान और किराया मुक्त हो जाएगा। वरिष्ठ महिलाओं के लिए  श्लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्राश् योजना के अन्तर्गत विशेष बसो को जनप्रतिनिधि द्वारा अयोध्या सर्किट हाउस से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। पहले दिन बुधवार को दस महिलाओं ने यात्रा कर के लिए जीरो बैलेंस का टिकट दिया गया। इस योजना आज से श्रीगणेश किया। योगी सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत अयोध्या क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर संचालित 390 बसें बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देंगी। आरएम अयोध्या परीक्षेत्र काशी प्रसाद ने बताया कि अमेठी में 64, अम्बेडकरनगर में 92, सुल्तानपुर में 156 तथा अयोध्या में 157 बसें इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं। इन बसों के माध्यम से लखनऊ से गोरखपुर तक धार्मिक पर्यटन रूटों पर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे न केवल स्थानीय महिलाओं बल्कि दूर-दराज से अयोध्या दर्शन के लिए आने वाली वरिष्ठ महिलाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। सरकार का यह कदम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। अयोध्या जैसे पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं होती हैं।
किराए की चिंता दूर होने से वे आसानी से मंदिरों, घाटों और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगी। योजना के क्रियान्वयन से परिवहन व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। इस पहल से रामनगरी अयोध्या पहुंचने वाली बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। योगी सरकार की इस दूरदर्शी सोच से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना और मजबूत हुई है। अयोध्या की स्थानीय निवासी उपासना सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है। 60 साल से ऊपर की महिलाएं अब बिना किसी आर्थिक बोझ के घर से मंदिर तक जा सकेंगी। योगी जी ने बुजुर्गों का ख्याल रखा है। इससे रामनगरी आने वाली माताओं-बहनों को बहुत सहूलियत होगी। अयोध्या की काजोल श्रीवास्तव ने भी योजना का स्वागत करते हुए कहा कि निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से वरिष्ठ महिलाओं का सफर आसान हो जाएगा। यह सरकार की जनहितैषी सोच का प्रमाण है। हम सभी इस पहल का समर्थन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह सुविधा और विस्तारित हो। योगी सरकार की यह योजना न केवल अयोध्या बल्कि पूरे परिक्षेत्र की महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *