पार्टी कार्यालय लोहिया भवन शिक्षक सम्मेलन का हुआ आयोजन

पार्टी कार्यालय लोहिया भवन शिक्षक सम्मेलन का हुआ आयोजन

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अयोध्या पर शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह की अध्यक्षता एवं महासचिव डॉक्टर घनश्याम यादव के संचालन में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान पर विचार किया गया कार्यक्रम के मुख्य आतिथि मण्डल प्रभारी अयोध्या डाoजीतेन्द्र प्रसाद मिश्र मौजूद रहे। शिक्षक सभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा आज के समय में शिक्षकों को जागरूक रहने की जरूरत है उन्होंने कहा शिक्षक हीं समाज का मार्गदर्शन करते हैं उन्होंने कहा हमें संगठित होकर जनता को जागरूक करना है और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा आज भाजपा के शासन मे सबसे ज्यादा काम शिक्षकों से लिया जा रहा है लेकिन इसका लाभ उनको नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा जिस तरह से हर विद्यालय में थम्ब इंप्रेशन से हाजिरी होती है इस तरह शिक्षा भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी थम्ब इंप्रेशन से हाजिरी होनी चाहिए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा आज समाज में शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान है उन्होंने कहा समाजवादी की सरकार ने ही शिक्षकों का सम्मान किया था और अब यही शिक्षक 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज सरकार में सारे पेपर लीक हो रहे हैं सरकार नौकरी देना नहीं चाहती है उन्होंने कहा आज शिक्षकों को बच्चों के शिक्षा देने के अलावा सरकार के प्रत्येक कामों में लगा दिया जाता है जो कि नहीं होना चाहिए प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह नि.जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, नि.महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव,महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, महासचिव डॉक्टर घनश्याम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा राम बक्स यादव, विमल सिंह यादव, अवनीश प्रताप सिंह, तहसीलदार सिंह रणधीर सिंह, राम कैलाश यादव, बिलाल अहमद खा, विजय प्रताप सिंह, योगेंद्र कुमार, रंजीत यादव, आकिब खान सनी कुमार, सुरेंद्रनाथ तिवारी, प्रभाकर सिंह, अंबुज मालवीय, सुरेश कुमार दालसिंगार वर्मा, डा oअखिलेश्वर चौबे, श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती अपर्णा जायसवाल ,अंसार अहमद, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, श्याम प्रकाश वर्मा, राम सिंह, चंद्रकलामल वर्मा, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, विकास यादव,, प्रदीप तिवारी राम कैलाश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *