रामकथा पार्क के आसपास अवैध पार्किंग के आसपास हो रही है अवैध वसूली
अयोध्या।रामकथा पार्क के आसपास अवैध पार्किंग है। जिसको लेकर सनातन रक्षक संघ ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।इस पर अपर नगर आयुक्त बोले ने कहा कि इसकी जांच होंगी।संघ के अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नया घाट स्थित पार्किंग स्थल पर न तो रसीद दी जाती है और न ही डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। जबकि नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क प्रति घंटा 20 रुपये है,इसके बावजूद 10 से 15 मिनट वाहन खड़ा करने पर भी श्रद्धालुओं से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त/एसडीएम नागेंद्र कुमार ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि मामले की तत्काल जांच कराई जाएगी।यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वही सनातन रक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो श्रद्धालुओं के हित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।संगठन का कहना है कि अवैध पार्किंग और मनमानी वसूली से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
।

