राम नगरी मे पांच सितारा होटल को फोरलेन का निर्माण शुरू

राम नगरी मे पांच सितारा होटल को फोरलेन का निर्माण शुरू

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।एनएच 27 से बनवीरपुर जाने वाले ग्रामीण मार्ग का निर्माण फोरलेन में शुरू हो गया है।सआदतगंज बाईपास से एक किलोमीटर आगे राजकीय महिला पॉलिटेक्निक से बनवीरपुर जाने वाला मार्ग है।राजकीय पालीटेक्निक महिला पॉलिटेक्निक की बाउंड्री जहां खत्म होती है।उसी के बाद यह पांच सितारा होटल निर्माणाधीन है।उसी के निर्माण से पहले 700 मीटर लंबा यह फोरलेन तैयार हो जाएगा जो एनएच 27 लखनऊ से जुड़ा होगा। पवन सितारा होटल के निर्माण से पहले लखनऊ हाईवे से उसके लिए चार अंडर पास बने हैं।पहले चरण में बनवीरपुर रेल क्रासिंग तक निर्माण होना है।दूसरे चरण में इस रिंग रोड से बनवीरपुर जगदीशपुर वाया गोपालपुर जोड़ा जाना है।लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड का इसकी कार्यदाई संस्था है।फोरलेन की डिजाइनिंग इस ढंग से की गई है कि दोनों चरण के निर्माण से यह लखनऊ हाईवे रायबरेली हाईवे ही नहीं प्रयागराज,अंबेडकर नगर व गोरखपुर हाईवे पर शहर के बाहर बाहर पहुंच आसान हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *