राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला जी ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय जी को दी बधाई, लोक भवन में हुई शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला जी ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय जी को दी बधाई, लोक भवन में हुई शिष्टाचार भेंट

 

लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश सरकार में बड़े भाई आदरणीय मनोज कुमार पाण्डेय जी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा हिन्दू के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला जी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह जी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष चर्चा की गई।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा कि मनोज Kumar पाण्डेय जी का मंत्री पद पर आसीन होना प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं को भी मजबूती मिलेगी।

 

बैठक में सनातन धर्म के संरक्षण, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह जी ने संगठन की ओर से मंत्री जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा हिन्दू सदैव राष्ट्र एवं समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

 

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने मंत्री जी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *