राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल) के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल 2026 को सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल ,गोयल कैंपस में एक अंतरविद्यालयीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भारत: शासन, प्रशासन एवं विरासत” था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत की प्रशासनिक व्यवस्था और ऐतिहासिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस—वेव राइडर्स, गेम चेंजर्स, गो-गेटर्स एवं ट्रेलब्लेज़र्स—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक हाउस से कक्षा VI–VIII, IX–X एवं XI–XII से एक-एक प्रतिभागी शामिल थे।
प्रतिभागियों के नाम:
गेम चेंजर्स: ख्याति श्रीवास्तव (कक्षा IX), अम्मार खान (कक्षा VIII), शशांक (कक्षा XII)
ट्रेलब्लेज़र्स: आराध्या राय (कक्षा XII), कुशाग्र सिंह (कक्षा VIII), रिद्धिमान सिंह राजपूत (कक्षा IX)
गो-गेटर्स: धनंजय (कक्षा XII), कृतिका (कक्षा X), अन्वी जोशी (कक्षा VIII)
वेव राइडर्स: जयंत (कक्षा XII), गरिमा ठाकुर (कक्षा IX), मान्हा ताजदार (कक्षा VII)
इस कार्यक्रम का संचालन श्री विशेष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में कक्षा XII के छात्र अभिराज, अभिनव, सिद्धार्थ, सार्थक एवं आयुष के सहयोग से संचालित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा VII से IX तक के विद्यार्थी दर्शक के रूप में उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी में भारत के शासन, प्रशासन एवं ऐतिहासिक पहलुओं से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए, जिससे प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण तथ्य जानने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती रीना पाठक शामिल होकर
छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही। विद्यार्थियों ने उत्साह, ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने न केवल सिविल सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि विद्यार्थियों में टीम वर्क एवं तार्किक सोच को भी प्रोत्साहित किया।

