लखनऊ:बलरामपुर चिकित्सालय के आयुष विभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 100 डे काउंट डाउन के शुभ 

लखनऊ:बलरामपुर चिकित्सालय के आयुष विभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 100 डे काउंट डाउन के शुभ

देश की उपासना ब्यूरो

लखनऊ 19 मई, स्थानीय बलरामपुर चिकित्सालय के आयुष विभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 100 डे काउंट डाउन के शुभ अवसर पर योग एवं आयुर्वेद जीवन शैली का जीवन में महत्व विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलरामपुर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि योग-प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद जीवन शैली के प्रयोग से जीवन शैली संबंधित रोगों डायबिटीज, फैटी लिवर, हाइपरटेंशन एवं हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

बलरामपुर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राणायाम योगासन एवं ध्यान के नियमित अभ्यास से मेंटल स्ट्रेस, एंजायटी एवं डिप्रेशन पर काबू पाया जा सकता है।

मेडीटेक ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीएमडी डॉ अरुण कुमार भरारी ने बताया कि जीवनी शक्ति को बढ़ाने तथा विजातीय द्रव्यों के निष्कासन में योग की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बलरामपुर चिकित्सालय के योग विशेषज्ञ डॉक्टर नन्दलाल यादव ने बताया कि वर्तमान परिवेश में लोगों का आहार एवं दिनचर्या तथा सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस एवं मानसिक रोगों की बढ़ती संख्या को चिकित्सकीय योगाभ्यास से प्रबंधित किया जा सकता है।

डेल्टास फार्मा लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नॉर्थ रीजन हेड बृजमोहन शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर एवं स्वास्थ्य विधा रही है आयुर्वेद के नियमानुसार जीवन यापन से मेडिकल बजट कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डेल्टास के वाइस प्रेसिडेंट आशुतोष सरमन, पूर्व विशेष सचिव चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉक्टर विनोद कुमार यादव, मीडिया प्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश रुखसाना नकवी, भारतीय योग परिषद की वाइस प्रेसिडेंट वान्या मिश्रा, चंद्रभूषण अग्रवाल, देशराज राणावत, पतंजलि योग समिति लखनऊ के प्रभारी वेद प्रकाश, सूर्य प्रकाश गुप्त, स्कूल आफ नर्सिंग की व्याख्याता प्रिया सक्सेना, दिव्या श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, अनिभा सैनी एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग बलरामपुर चिकित्सालय की छात्र एवं छात्राएं, डॉक्टर कल्पना सिंह, स्वाति सिंह, अखिल भारत हिंदू महासभा की मंडल महासचिव पूनम गुप्ता, सुनील कुमार द्विवेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि महत्वपूर्ण लोगों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *