लखनऊ छावनी परिषद चिकित्सालय मे कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा प्रदान किए गए डिजिटल एक्सरे मशीन एवं डेंटल चेयर का संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया लोकापर्ण
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ:छावनी परिषद में दिनांक 10 दिसम्बर 2025 को छावनी परिषद चिकित्सालय मे कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सीएसआर फंड से प्रदान किए गए डिजिटल एक्सरे मशीन एवं डेंटल चेयर का संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकापर्ण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिग्रेडियर जसविंदर कौर भाटिया कमांडेंट बेस चिकित्सालय लखनऊ कैंट एवं ब्रिगेडियर सौमित पटनायक, अध्यक्ष छावनी परिषद लखनऊ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन लखनऊ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अभिषेक राठौर द्वारा किया गया। बिग्रेडियर जसविंदर कौर भाटिया कमांडेंट बेस चिकित्सालय लखनऊ कैंट तथा बिग्रडियर सौमित पटनायक ने श्री अभिषेक राठौर, मुख्य अधिशासी अधिकारी के कामों की सराहना की उन्होनें कहा कि छावनी क्षेत्र की जनता को अत्यधिक लाभ और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। श्री अभिषेक राठौर, मुख्य अधिशासी अधिकारी एवं उप मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री आर.पी.सिंह एवं श्री प्रमोद शर्मा,नामित सदस्य छावनी परिषद मौजूद रहें। छावनी परिषद सार्वजनिक चिकित्सालय के आर.एम.ओ, सब-चार्ज डा.एस.सी.जोशी एवं लेडी आर एम ओ श्रीमती मेघा गुप्ता एवं छावनी परिषद चिकित्सालय के सम्पूर्ण चिकित्सक इस समारोह में उपस्थित रहें। कोटक महिंद्रा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अंकुर खरें नीलम एवं विशाल कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन में सभी अतिथियों ने इस पहल को क्षेत्र के स्वास्थ्य विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और छावनी परिषद प्रशासन की सराहना की।

