लखनऊ थाना बीबीडी पुलिस टीम द्वारा अपार्टमेंट के अन्दर खडे वाहनों के पार्ट व वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ थाना बीबीडी पुलिस टीम द्वारा अपार्टमेंट के अन्दर खडे वाहनों के पार्ट व वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। थाना बीबीडी पुलिस द्वारा अपार्टमेन्ट में खडे वाहनो के पार्ट व गाडी चोरी करने वाले शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक-07.06.2024 को थाना-बीबीडी जनपद लखनऊ पर वादी मुकदमा अनिल कुमार पुत्र राम मिलन रसूलपुर थाना देवा लखनऊ जनपद बाराबंकी ने तहरीरी सूचना कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा रोड पर खड़ी वादी की गाडी को चोरी कर लिए है जिसके आधार पर थाना बीबीडी लखनऊ पर मु0अ0सं0- 86/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 10.06.2024 को वादी मुकदमा सुदीप कुमार सिन्हा पुत्र स्व० अजय कुमार सिन्हा निवासी E 603 गोयल टावर लखनऊ द्वारा तहरीरी सूचना किया गया कि चोरो द्वारा अपार्टमेन्ट मे खडी वाहन UP 32 NU 6856 की चार टायर Alloy wheel को चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना बीबीडी लखनऊ पर मु0अ0सं0-91/2024 धारा-379 पंजीकृत किया गया है। अभियोगो की विवेचना के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. आसिफ पुत्र ताजमोहम्मद निवासी जलालपुर गन्ती थाना महुआ जिला मुजफ्फरपुर बिहार प्रान्त हाल पता म0सं0 19 सनसिटी कालोनी कमता थाना चिनहट लखनऊ उम्र 20 वर्ष 2. करन साहू पुत्र सन्तोष साहू निवासी सलारगंज थाना बीबीडी लखनऊ उम्र 22 वर्ष को करन साहू के घर के पास ग्राम सलारगंज लखनऊ से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से मु0अ0सं0-86/2024 से सम्बन्धित एक अदद दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल एचएल डीलक्स लाल सफेद व काले रंग तथा मु0अ0सं0 91/2024 से संबंधित 04 अदद कार के पहिए मय एलाइविल की बरामदगी करते हुए अभियुक्तगण को दिनांक 14.7.2024 को गिरफ्तारी किया गया। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *